शादी फाइनल होने के बाद बनाया संबंध अब दहेज के लिए विवाह से कर रहा इंकार

Published : Dec 07, 2019, 02:11 PM IST
शादी फाइनल होने के बाद बनाया संबंध अब दहेज के लिए विवाह से कर रहा इंकार

सार

शादी तय होने के बाद लड़का-लड़की मिलते हैं। दोनों घुमने जाते है। जहां संबंध बनता है। लेकिन अब और दहेज की मांग कर लड़के का परिवार शादी से इंकार कर रहा है।

गोपालगंज (बिहार)। इस आधुनिक जमाने में भी दहेजरुपी दानव पीछा नहीं छोड़ रहा है। हैरत की बात तो यह है कि शादी फाइनल होने के बाद लड़का-लड़की परिवार की सहमति से मिलते हैं। दोनों दूसरे शहर में घुमने जाते हैं। वहां संबंध बनाते है और बाद में लड़के का परिवार का दहेज के तय की गई रकम को बढ़ा कर लड़की पक्ष को तबाह करता है। मामला गोपालगंज जिले का है। जहां की एक लड़की की शादी उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के एक लड़के से तय हुई थी। पूरी बातचीत फाइनल होने के बाद लड़की पक्ष ने लड़के पक्ष को पांच लाख रुपया ही दे दिया था। उसके बाद लड़का अपनी मंगेतर से बात करने लगा। दोनों साथ में घुमने लगे। इसी बीच दोनों के बीच संबंध भी बना। लेकिन अब लड़का पक्ष के लोग और दहेज की मांग कर शादी से इंकार कर रहे हैं। 

सीजेएम कोर्ट में दायर किया मुकदमा
गोपालगंज के विजयीपुर थाना क्षेत्र की लड़की के परिजनों ने सीजेएम कोर्ट में मुकदमा दायर किया है। लड़की पक्ष का आरोप है कि संबंध बनाने के बाद लड़का और उसका परिवार दहेज के लिए तय रकम से दो लाख रुपया और अधिक की मांग कर रहा है। साथ ही चारपहिया गाड़ी की मांग कर रहा है। ऐसे में लड़की और उसका परिवार परेशान है। परिजनों ने सीजेएम से न्याय की गुहार लगाई है। 

देवरिया का है लड़का, पंचायत में नहीं सुलझा मामला
लड़की वालों ने बताया कि उनकी बेटी की शादी देवरिया जिले के खुखुनदु थाना क्षेत्र के परसियां गांव के मोहन कुमार मद्देसिया के साथ तय की थी। जनवरी में शादी का दिन उतारा गया था। लेकिन अब लड़के वाले और दहेज की मांग कर शादी से इंकार कर रहे हैं। मामले को सुलझाने के लिए दोनों पक्षों के बीच कई दौर की पंचायत भी हुई। लेकिन मामला सलट नहीं सका। ऐसे में अब लड़की के परिजनों ने कोर्ट का सहारा लिया है। 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

'फैजल खान की गिरफ्तारी…' Raushan Anand ने फिर किए हैरान करने वाले खुलासे, Khan Sir पर गंभीर आरोप
भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा उलटफेर! अब पुलिसकर्मियों पर ही दर्ज हुई FIR