नाइट कर्फ्यू के दौरान बाहुबली के साथ ठुमके लगा फंसी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, जानिए क्या है पूरा मामला

Published : Apr 25, 2021, 07:14 PM IST
नाइट कर्फ्यू के दौरान बाहुबली के साथ ठुमके लगा फंसी  एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, जानिए क्या है पूरा मामला

सार

 कहा जा रहा है कि यह कार्यक्रम पूर्व विधायक भाई और डिप्‍टी मेयर मानमर्दन शुक्‍ला के जनेऊ संस्‍कार के मौके पर आयोजित किया गया था। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

पटना (Bihar)। बिहार में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। लेकिन, कुछ लोग अपने रसूख के चक्‍कर में जानलेवा वायरस से वैर मोल ले रहे हैं। जी हां, पूर्व बाहुबली विधायक मुन्‍ना शुक्‍ला और उनकी पूर्व विधायक पत्‍नी अन्‍नु शुक्‍ला ने अपने एक पारिवारिक कार्यक्रम में कोरोना से बचाव के लिए जारी गाइडलाइन की धज्जियां उड़वा दीं। इस कार्यक्रम में भोजपुरी की टॉप स्‍टार अक्षरा सिंह भी थीं, जिन्होंने भी डांस किया। हालांकि, वीडियो वायरल होने पर पांच नामजद सहित 300 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

कार्बाइन से गोलियां चलाता दिखा एक शख्‍स
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पूर्व विधायक की मौजूदगी में एक शख्‍स कार्बाइन से हवाई फायरिंग करते देखा गया। फायरिंग करने वाला शख्‍स पूर्व विधायक का अंगरक्षक बताया जा रहा है। 

जनेऊ संस्‍कार का था कार्यक्रम 
कहा जा रहा है कि यह कार्यक्रम पूर्व विधायक भाई और डिप्‍टी मेयर मानमर्दन शुक्‍ला के जनेऊ संस्‍कार के मौके पर आयोजित किया गया था। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।


 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 22 July 2026: बिहार-झारखंड में कहां बरसेंगे बादल, कहां मिलेगी राहत? जानें आपके जिले का ताजा हाल
Weather Forecast 21 July 2026: बिहार-झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए तापमान का भी हाल