दारू-मुर्गे की पार्टी देकर पुलिस को किया टल्ली, फिर चकमा देकर भागा अनंत सिंह का शॉर्प शूटर विकास सिंह

Published : Dec 09, 2019, 02:12 PM IST
दारू-मुर्गे की पार्टी देकर पुलिस को किया टल्ली, फिर चकमा देकर भागा अनंत सिंह का शॉर्प शूटर विकास सिंह

सार

छाटे सरकार के नाम से मशहूर बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह का शार्प शूटर विकास सिंह दिल्ली में पटना पुलिस को चकमा देकर भाग गया है। उसे पेशी के बिहार से दिल्ली ले जाया गया था। 

पटना। हत्या, रंगदारी, लूट जैसे कई संगीन अपराधों में नामजद पटना का कुख्यात अपराधी विकास सिंह बिहार पुलिस को चकमा देकर भाग गया है। पटना की पुलिस ने पांच दिसंबर को प्रोडक्शन वारंट पर विकास को जेल से निकाला था। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में उसकी सुनवाई होनी थी। जिसके लिए पटना पुलिस की एक टीम विकास के साथ दिल्ली गई थी। जहां पहाड़गंज के एक होटल में विकास को गया था। मिली जानकारी के अनुसार विकास ने होटल में शराब और चिकन की पार्टी रखी। जिसमें पुलिस के जवान भी शामिल हुए। पार्टी में शामिल पुलिस के जवान जब मदहोश हो गए तो विकास सिंह चुपके से निकल गया। विकास से पुलिसिया गिरफ्त से बाहर जाने की सूचना मिलने के बाद बिहार पुलिस में हड़कंप है। 

दीना गोप की हत्या का आरोपी है विकास
बता दें कि विकास सिंह को छाटे सरकार के नाम मशहूर बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के शॉर्प शूटर के रूप में जाना जाता है। अनंत सिंह अभी खुद घर में एके 47 रखने के मामले में बेऊर जेल में बंद हैं। विकास के खिलाफ बिहार में हत्या, लूट और रंगदारी के कई मामले दर्ज है। एसटीएफ की टीम ने विकास को 2018 में रांची में गिरफ्तार किया था। उस पर पटना के अनीशाबाद में दीना गोप के हत्या का भी आरोप है। मूल रूप से पटना के रहने वाले विकास को आतंक का पर्याय कहा जाता है। 

अनंत सिंह के विरोधियों में मची खलबली
मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के जिस होटल में विकास पुलिस के साथ ठहरा था, वहीं दिल्ली के आरकेपुरम थाने में दर्ज एक मामले के आरोपी अनिल सिंह, मन्नी सिंह और सन्नी सिंह से मिला था। हत्या के एक मामले में विकास को आजीवन कारावास की सजा मिल चुकी है। विकास के पटना पुलिस के गिरफ्त से निकलने के बाद अनंत सिंह के विरोधियों में खलबली मच गई है। हाल ही में भोला सिंह की हत्या की साजिश के वायरल हुए अनंत सिंह के ऑडियो में विकास सिंह का भी जिक्र था।  

फाइल फोटो

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 22 July 2026: बिहार-झारखंड में कहां बरसेंगे बादल, कहां मिलेगी राहत? जानें आपके जिले का ताजा हाल
Weather Forecast 21 July 2026: बिहार-झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए तापमान का भी हाल