झारखंड़ में 15 साल की बच्ची से रेप, सदमे में पिता की मौत-मां की हालत खराब...क्योंकि गुनाह किसी अपने ने किया है

बिहार के बांका जिलें से दिल को झकझोर देने वाली खबर आई हैं। जहां एक मुह बोले चाचा ने नाबालिग भतीजी को अपनी हवस का शिकार बना गंभीर घायल कर दिया। वहीं बेटी के साथ हुई वारदात को देख सदमें से पिता के भी प्राण निकल गए। घटना के बाद से आरोपी फरार है...

Sanjay Chaturvedi | Published : Aug 5, 2022 9:34 AM IST / Updated: Aug 05 2022, 03:35 PM IST

बांका (बिहार). बिहार राज्य के बांका जिलें से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां 15 साल की नाबालिग बच्ची से उसके मुंहबोले चाचा ने रेप की वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद सदमे में बच्ची के पिता की भी मौत हो गई। जबकि बच्ची की हालत भी गंभीर है। मामला बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां मानवता को शर्मशार करने वाली यह घटना हुई है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। आरोपी चाचा की उम्र 27 साल है। पीड़ित बच्ची का जवाहर लाल मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। बच्ची की मां ने आरोपी को फांसी की सजा दिलाने की मांग की है। बेटी के साथ रेप और सदमे से पति की मौत के बाद से मां भी सदमे में है। गांव वाले उसका ढांढस बढ़ाने में जुटे हैं। 

घर में अकेली थी बच्ची, तब बनाया शिकार
बच्चे की मां के अनुसार वह और उनका पति बेटी को घर में छोड़ काम करने के लिए गए थे। इसी दौरान आरोपी ने बच्ची के साथ घर में घुसकर गलत किया। काम खत्म करने के बाद वे और उनके पति घर पहुंचे तो बच्ची गंभीर हालत में मिली। पूछने  पर उसने पूरी आपबीती सुनाई, जिसके बाद वे लोग पीड़िता को लेकर आनन-फानन में अस्पताल पहुंचे। बच्ची ने बताया कि मुंह बोले चाचा ने उसके साथ जबरन गलत किया है। विरोध करने पर भी आरोपी नहीं माना। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी घर से फरार हो गया। मां का कहना है कि बच्ची के साथ गलत करने वाले को कानून फांसी की सजा दे। 

Latest Videos

सदमे में गई पिता की जान
बेटी के साथ मुंह बोले चाचा द्वारा है गलत किए जाने के बाद बच्ची के पिता सदमे में चले गए। गुरुवार की देर शाम सदमे के कारण ही उनकी मौत हो गई। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। बच्ची को गंभीर हालत में देखने के बाद माता-पिता उसे पहले थाना ले गए। जिसके बाद पुलिस बच्ची को लेकर रजौन सरकारी अस्पताल पहुंची। पुलिस के समक्ष भी बच्ची ने खुद के साथ गलत होने की बात बताई है। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज कर, आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

मामले की जांच कर रहे रजौन के थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि मामले को लेकर केस दर्ज किया गया है। पीड़िता का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि आरोपी फरार है। उन्होंने आगे बताया कि आरोपी रिश्ते में पीड़िता का मुंहबोला चाचा लगता है, जो बच्ची के गांव का ही बताया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़े- डिग्गी में डूबने से युवक की मौत, पानी में मौजूद कीड़ों ने रोका रेस्क्यू ऑपरेशन, घटना के बाद साथ आया दोस्त फरार

Share this article
click me!

Latest Videos

उत्तराखंड: 200 फीट खाई में समा गई बारातियों की बस, तिनकों की तरह बिखरीं लाशें
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनता को संबोधन।
हजारों समर्थकों के सामने ईरानी नेता खामेनेई ने खाई कसम, कहा- अब इजरायल खत्म
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts
Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका