लालू राबड़ी सेवा संस्थान के मालिक को मारी गोली, दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

Published : Jan 07, 2022, 02:30 PM ISTUpdated : Jan 07, 2022, 02:45 PM IST
लालू राबड़ी सेवा संस्थान के मालिक को मारी गोली, दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

सार

बिहार की राजधानी पटना में ही बदमाश सरेआम मर्डर जैसी घटनाओं का अंजाम देने लगे हैं। अपराधियों ने लालू राबड़ी सेवा संस्थान के संचालक नंद किशोर यादव को गोली मार दी। आनन-फानन में उनको अस्पताल में भर्ति कराया गया है, डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पटना. बिहार में क्राइम की घटनाएं कम होने की बजाय बढ़ती जा रही हैं। प्रदेश के पुलिस और राज्य सरकार इस मामले में पूरे तरीके से फैल साबित दिख रही है। क्योंकि अब तो राजधानी पटना में ही बदमाश सरेआम मर्डर जैसी घटनाओं का अंजाम देने लगे हैं। अपराधियों ने लालू राबड़ी सेवा संस्थान के संचालक नंद किशोर यादव को गोली मार दी। आनन-फानन में उनको अस्पताल में भर्ति कराया गया है, डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

अपराधियों ने सामने से सीने में मारी गोली
दरअसल, यह घटना पटना के बेउर थाना क्षेत्र के हरनीचक इलाके की है। जहां बदमाशों ने शुकवार सुबह लालू-राबड़ी सेवा संस्थान के मालिक नंद किशोर यादव को सीने में गोली मार दी। वरदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार अपराधी फरार हो गए। गोली लगने के बाद वह सड़क पर गिर गए और लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद उनको गंभीर अवस्था में पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं जानकरी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।

पहले चाकू से हमला फिर मारी गोली
बता दें कि सुबह 7 बजे नंद किशोर यादव अपनी कार से कहीं जाने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान पहले से वारदात को अंजाम देने की फिराक में बैठे अपराधियों ने उनपर पहले हरनीचक मोड़ के पास चाकूओं से हमला किया। इसके बाद बाइक सवार दो बदमाशों ने उनको गोली मार दी। इस घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। इसके बाद आरोपी भागने में कामयाब रहे।

सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे
वहीं बेउर थाना पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात अपराधियो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना के कारणों के बारे में अभी तक कुछ स्पष्ट पता नहीं चल पाया है और ना ही बदमाशों का कोई सुराग लगा है। लेकिन पुलिस का कहना है एक बाइक सवार जो अपना जीवन मैरिज हॉल संचालक को गोली मारी है। अपराधियों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही दोनों बदमाश हमारी गिरफ्त में होंगे। वहीं आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

सिर्फ 1 रुपए में यहां की सरकार दे रही है जमीन! जानें नियम और आखिरी तारीख
Patna Weather Today: पटना में 6 दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दी चेतावनी