Bihar: पत्रकार को गोली मारकर भाग रहे गुंडे को भीड़ ने पकड़ा और जमकर पीटा,अस्पताल ले जाकर पुलिस ने लगाए ठहाके

बिहार (Bihar) के अररिया (Araria) में स्थानीय पत्रकार (journalist) को एक अपराधी ने गोली मार दी और भागने लगा। इस बीच, लोगों ने घेराबंदी कर अपराधी को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घायल पत्रकार को इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया। वहीं, गोली चलाने वाले आरोपी को भी हालत गंभीर है। उसे अस्पताल ले जाया गया। 

Asianet News Hindi | Published : Nov 22, 2021 8:19 AM IST

अररिया। बिहार (Bihar) के अररिया (Araria) में स्थानीय पत्रकार (journalist) को एक अपराधी ने गोली मार दी और भागने लगा। इस बीच, लोगों ने घेराबंदी कर अपराधी को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घायल पत्रकार को इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया। वहीं, गोली चलाने वाले आरोपी को भी हालत गंभीर है। उसे अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ पुलिसवाले घायल के पास खड़े होकर हंसते हुए नजर आ रहे हैं।

दरअसल, अररिया के रानीगंज थाना क्षेत्र के गितवास बाजार में रविवार शाम स्थानीय पत्रकार बलराम विश्वास को एक अपराधी ने गोली मार दी। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी और सड़क पर घसीटते हुए बाकायदा जुलूस भी निकाल दिया। पकड़े गए आरोपी का नाम सुमन बताया गया। उसके पास से एक पिस्टल भी बरामद की गई। घटना के पीछे पुराना विवाद सामने आ रहा है। घायल हालत में आरोपी सुमन को पुलिसकर्मी अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज किया गया। इस दौरान कुछ पुलिसवाले ठहाके लगाते देखे जा रहे हैं। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Latest Videos

सोशल मीडिया पर सवाल उठा रहे हैं लोग
इधर, ठहाके लगाए जाने के वीडियो पर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने पुलिस पर सवाल उठाए हैं। एक यूजर ने कहा- इतने खुश क्यों हैं पुलिसवाले? तो एक अन्य यूजर ने लिखा- इस घटना पर शर्मिंदा होने के बजाय ये खिलखिला कर हंस रहे हैं। कुछ यूजर्स ने पुलिसवालों की हंसी को अमानवीय बताया है और गंभीरता बरतने की अपील की है।

पुलिस बोली- घटना के पीछे पुराना विवाद, जांच कर रहे हैं
SDPO पुष्कर कुमार ने बताया कि गोली मारने की घटना में पुराने विवाद सामने आ रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पिस्टल भी बरामद कर ली है। स्थानीय लोगों के मुताबिक पत्रकार और आरोपी के बीच कुछ दिनों से विवाद चल रहा था, जिसकी सूचना पत्रकार ने पुलिस को दी थी। वीडियो की जांच करवाई जाएगी। 

UP News: माफिया मुख्तार अंसारी पर योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, लखनऊ में 3 करोड़ की अवैध संपत्ति होगी जब्त

UP Police ने पांचों अपराधियों को पैर में एक ही जगह मारी गोली, जानिए बदमाश किस वारदत को दे रहे थे अंजाम

जबलपुर में कांग्रेस विधायक के बेटे ने खुद को गोली मारी, मौत, सुसाइड नोट में लिखा- मम्मी-पापा बहुत अच्छे हैं..

Share this article
click me!

Latest Videos

Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
दिल्ली सरकार की नई कैबिनेट: कौन हैं वो 5 मंत्री जो आतिशी के साथ लेंगे शपथ
हरियाणा BJP संकल्प पत्र की 20 बड़ी बातें: अग्निवीर को पर्मानेंट जॉब-महिलाओं को 2100 रु.
तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?
कार से हो सकता हैं कैंसर! 99% गाड़ियों में है खतरा