लॉकडाउन में बिहार में फंसे दूसरे राज्यों के लोग, जिन्हें जाना है घर वो यहां कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

लॉकडाउन के कारण बिहार में फंसे दूसरे राज्यों के प्रवासियों को घर भेजने के लिए बिहार सरकार ने एक पोर्टल  https://covid19.bihar.gov.in/ तैयार किया है। इस पोर्टल का लिंक सार्वजनिक किया जा चुका है। इस पोर्टल पर एक फॉर्म दिया गया है। जिसे भरकर बिहार में रह रहे प्रवासी अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।  

Asianet News Hindi | Published : May 3, 2020 6:45 AM IST

पटना। लॉकडाउन के कारण बिहार के लाखों लोग दूसरे राज्यों में फंसे हैं, ऐसे ही दूसरे राज्यों के भी लाखों लोग हैं जो बिहार में फंसे हैं। अब जब केंद्र सरकार ने ऐसे फंसे लोगों को अपने-अपने घरों तक पहुंचाने का रास्ता साफ कर दिया है तो विभिन्न राज्य सरकारें अलग-अलग तरीके ऐसे लोगों को चिह्नित कर रही है। बिहार में रह रहे दूसरे राज्य के लोगों को चिह्नित और ऐसे लोगों को सकुशल घरवापसी के लिए बिहार सरकार ने एक पोर्टल https://covid19.bihar.gov.in/ बनवाया है। इस पोर्टल का लिंक सार्वजनिक किया जा चुका है। इस पोर्टल पर एक फॉर्म दिया गया है। जिसे भरकर बिहार में फंसे दूसरे राज्यों के प्रवासी अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। 

नहीं होना चाहिए कोरोना का कोई लक्षण 
COVID-19 बिहार राज्य नामक इस पोर्टल का लिंक है- https://covid19.bihar.gov.in/. इस लिंक पर जाते ही हरे रंग में एक पट्टी पर लिखा मिलता है- बिहार राज्य में फंसे हुए लौटने के इच्छुक अन्य राज्यों के लोगों के पंजीकरण हेतु लिंक। इस पट्टी पर क्लिक करते ही एक नया विंडो खुलता है। यहां एक फॉर्म दिया गया है। फॉर्म में नाम, उम्र, लिंग, मोबाइल नंबर जैसी बेसिक जानकारी के साथ-साथ बिहार में किस कारणवश फंसे हैं, यात्रा करने की संभावित तिथि जैसे प्रश्नों के जवाब देने होंगे। इसके साथ ही फॉर्म में यह भी बताना होगा कि बिहार के किस जिले में आप फंसे हैं। कोरोना से संबंधित कोई लक्षण तो आपमें नहीं है, बिहार के बाहर किस राज्य की यात्रा कर रहे हैं। ये तमाम जानकारी देने के बाद इस फॉर्म को सबमिट करना है। 

Latest Videos

गलता अथवा अधूरी जानकारी नहीं दें
इस फॉर्म का डायरेक्ट लिंक है- https://covidbihar.in/migrantregistrationoutside.aspx इस डायरेक्ट लिंक पर भी जाकर आप अपना पंजीकरण करा सकते हैं। ध्यान रखने वाली बात यह है कि फॉर्म में कोई गलत अथवा अधूरी जानकारी नहीं दें। इससे सरकार के साथ-साथ आपको भी परेशानी हो सकती है। पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद सरकारी कर्मचारी आपसे खुद संपर्क करेंगे। साथ ही आपकी घर वापसी की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। 

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया