गोपालगंज में सनसनीखेज घटना, पिता ने बेटी का गला काटकर खेत में फेंका, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Published : Mar 07, 2022, 04:42 PM IST
गोपालगंज में सनसनीखेज घटना, पिता ने बेटी का गला काटकर खेत में फेंका, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

सार

घटना नगर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पुलिस का कहना था कि शुरुआत से ही हत्या के पीछे ऑनर किलिंग समझ में आ रही थी। जांच के बाद मामला साफ हो गया।

बिहार। बिहार के गोपालगंज जिले में 19 साल की लड़की की गला काटकर हत्या कर दी गई। घटना को लड़की के पिता ने अंजाम दिया है। आरोप है कि लड़की किसी दूसरे से प्यार करती थी। उसने पिता की पसंद के लड़के से शादी करने से इंकार कर दिया था। रविवार की रात पिता, चाचा और बड़े पापा ने लड़की की हत्या की और शव को एक खेत में फेंक दिया। घटना के दूसरे दिन पुलिस को सूचना मिली। 

घटना नगर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पुलिस का कहना था कि शुरुआत से ही हत्या के पीछे ऑनर किलिंग समझ में आ रही थी। जांच के बाद मामला साफ हो गया। सदर एसडीपीओ संजीव कुमार के मुताबिक, लड़की की मां ने बताया कि बेटी अपने पिता इंद्रदेव राम की पसंद के युवक से शादी करने के लिए राजी नहीं थी। इसी बात को लेकर घर में विवाद होता था। उसका पति बेटी की शादी किसी और लड़के से करवाना चाहते थे। जबकि मुझे और बेटी को लड़का पसंद नहीं था, इसलिए शादी करने से इनकार कर दिया था।

यह भी पढ़ें- क्या बिहार में भी लागू होगी पुरानी पेंशन योजना, अगर सरकार ने मानी मांग तो सरकारी खजाने पर पड़ेगा इतना असर

बेटी की हत्या की, मां को जख्मी कर दिया
लड़की की मां ने ये भी बताया कि बेटी किसी और लड़के को पसंद करती थी और उसी से शादी करना चाहती थी। उसका पति इंद्रदेव आए-दिन शराब पीकर घर आता था और बेटी इसका विरोध करती थी। रविवार की रात पिता, उसके चाचा और बड़े पापा शराब के नशे में घर आए और बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी। विरोध करने पर मां को घायल कर दिया।

यह भी पढ़ें- Bihar Budget 2022: नीतीश सरकार किसानों को फ्री बीज देगी, जानिए क्या है बिहार सरकार का डबल इनकम करने का प्लान? 

पुलिस बोली- तीनों हत्यारोपी फरार, जल्द पकड़ेंगे
बेटी का शव एक खेत में फेंक दिया। सोमवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो शव खेत में मिला। तीनों आरोपी घर छोड़कर फरार हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें- Bihar Budget 2022 : जानिए क्या है सात निश्चय योजना पार्ट-2, जिसके तहत बिहार की प्रगति का रास्ता खोलेगी सरकार

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

सिर्फ 1 रुपए में यहां की सरकार दे रही है जमीन! जानें नियम और आखिरी तारीख
Patna Weather Today: पटना में 6 दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दी चेतावनी