चाचा V/s भतीजा: पशुपति ने एक दिन पहले नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का किया ऐलान, अब चिराग की बारी

Published : Jun 19, 2021, 08:15 PM IST
चाचा V/s भतीजा: पशुपति ने एक दिन पहले नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का किया ऐलान, अब चिराग की बारी

सार

शनिवार को पशुपति पारस गुट की बैठक हुई, जिसमें यह सारे फैसले लिए गए। साथ ही पशुपति पारस ने कहा कि वह जल्द ही यह सूचना चुनाव आयोग को देंगे। हमारी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी बन गई है। जिसमें अध्यक्ष पशुपति पारस के अलावा 8 और लोग सदस्य हैं।

पटना. अब बिहार में लोक जनशक्ति पार्टी और पारिवारिक सियासी संग्राम शुरू फिलहाल थमता दिखाई नहीं दे रहा है। चाचा पशुपति पारस ने LJP ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी समेत सभी राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर की समितियों भंग कर दिया है। साथ ही पार्टी की नई कार्यकारिणी का ऐलान भी कर दिया। वहीं चिराग गुट ने भी एक दिन बाद बैठक करने जा रहा है।

चाचा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बने ये 8 सदस्य
दरअसल, शनिवार को पशुपति पारस गुट की बैठक हुई, जिसमें यह सारे फैसले लिए गए। साथ ही पशुपति पारस ने कहा कि वह जल्द ही यह सूचना चुनाव आयोग को देंगे। हमारी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी बन गई है। जिसमें अध्यक्ष पशुपति पारस के अलावा 8 और लोग सदस्य हैं। जिसमें  चौधरी महबूब अली कैसर,  वीणा देवी, चंदन सिंह, प्रिंस राज, सुनीता शर्मा (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), संजय सराफ (राष्ट्रीय महासचिव और प्रवक्ता), रामजी सिंह (राष्ट्रीय महासचिव) और विनोद नागर (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और राष्ट्रीय प्रवक्ता) के नाम शामिल हैं।

चिराग ने कल बुलाई है बैठक
वहीं मीडिया से बात करते हुए पशुपति पारस ने कहा कि वह जल्द ही राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड, राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर की सभी कमेटियों का गठन करेंगे। जिसकी जानकारी हमने चुनाव आयोग और लोकसभा स्पीकर पहले ही दे दी है। वहीं रविवार को चिराग पासवान ने अपनी बैठक बुलाई है। जिसे पशुपति ने असंवैधानिक करार दिया है।
 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

BSEB 12th Result 2026 : बिहार 12वीं टॉपर बनेंगे लखपति, नीतीश सरकार देगी सीधा इतना कैश
BSEB 12th Result 2026: साइंस टॉपर बना यह छात्र, टॉपर्स की लिस्ट आई सामने