स्टेज में खड़े थे दूल्हा-दुल्हन, मंच में प्रेमी ने पहुंचकर जो किया उसके बाद जमकर हुआ हंगामा

प्रेमी ने बताया कि लड़की ने कहा था कि शादी के समय तुम आ जाना और मेरी मांग भर देना। हालांकि लड़की के परिजनों ने प्रेमी की बात को गलत बताया है। लड़की ने कहा था कि शादी के समय तुम आ जाना और मेरी मांग भर देना।  

Pawan Tiwari | Published : Jul 8, 2022 8:52 AM IST

नालंदा. बिहार के नालंदा में लव अफेयर का मामला सामने आया है। यहां एक युवती की शादी के दौरान जमकर बवाल हुआ। जयमाला दूल्हे ने डाला लेकिन मांग में सिंदूर प्रेमी ने भरी। शादी के कार्यक्रम में जयमाला चल रहा था तभी एक युवक स्टेज पर आया और उसने लड़की की मांग भर दी। जैसे ही उसने लड़की की मांग भरी वहां हंगामा शुरू हो गया। जिस लड़के ने मांग भरी उसे लड़की का प्रेमी बताया जा रहा है। हालांकि इस घटना के बाद प्रेमी की जमकर पिटाई की गई है। जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

दूल्हा अचंभित रह गया
प्रेमी जब स्टेज पर आया तो लगा कि फोटो सेशन के लिए आ रहा है। लेकिन जैसे ही उसने लड़की की मांग भरी। दूल्हा अचंभित रह गया। हालांकि इससे पहले कि दूल्हा कुछ समझ पाता वहां मौजूद घरवालों ने प्रेमी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ और बारात बिना  इस हरकत को देखकर दुल्हा अचंभित रह गया, उसे समझ ही नहीं आया कि हुआ क्या? हालांकि, दुल्हन की मांग में सिंदूर डालने वाले युवक को घरातियों ने पकड़ लिया और जम कर उसकी पिटाई कर दी। इतना मार दिया कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।  

Latest Videos

दूल्हे ने शादी से किया इंकार
ये सारी घटना होने के बाद दूल्हे ने शादी करने से इंकार कर दिया और बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई। दरअसल, पूरा मामला नालंदा जिले के मुबारकपुर गांव का है। बताया जा रहा है कि प्रेमी मुकेश मुबारकपुर गांव का ही रहने वाला है। लड़की के साथ पिछले एक साल से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की के परिजनों को जैसे ही प्रेम प्रसंग के बारे में पता चला उन्होंने लड़की की शादी कहीं औऱ तय कर दी। लड़की के शादी की जानकारी मिलने के बाद प्रेमी नाराज हो गया और उसने कहा कि वह अपनी प्रेमिका को किसी के साथ नहीं जाने दूंगा। 

इसे भी पढ़ें- बिहार के आरा में नुपूर शर्मा के समर्थन में पोस्ट को लेकर मचा बवाल, युवक को जमकर पीटा...पुलिस बल तैनात

Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता