बिहार के शेल्टर होम में गंदा खेल, नशे का इंजेक्शन देकर घिनौनी हरकत, पीड़िता बोली- नर्क से भी बदतर जिंदगी

उत्तर रक्षा गृह से निकलकर भागी लड़की ने शेल्टर होम के अधीक्षक पर आरोप लगाया है कि यहां सभी लड़कियों को नशे का इंजेक्शन देकर अवैध कारोबार करने को मजबूर करते हैं। जो लड़कियां अनैतिक काम में साथ नहीं देती उसे प्रताड़ित किया जाता है और खाना तक नहीं दिया जाता है।

Asianet News Hindi | Published : Feb 1, 2022 9:17 AM IST / Updated: Feb 01 2022, 02:56 PM IST

पटना : बिहार (Bihar) में एक और शेल्टर होम कांड ने बवाल मचा दिया है। मुजफ्फरपुर के बाद अब पटना के गायघाट उत्तर रक्षा गृह में एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसके बाद हलचल बढ़ गई है। गायघाट शेल्टर होम की एक पीड़ित लड़की का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसमें वह इस आश्रय गृह से लड़कियों की सप्लाई का आरोप लगा रही है। इस वीडियो के बाद सरकार पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। 

क्या है आरोप
उत्तर रक्षा गृह से निकलकर भागी लड़की ने शेल्टर होम के अधीक्षक पर आरोप लगाया है कि यहां सभी लड़कियों को नशे का इंजेक्शन देकर अवैध कारोबार करने को मजबूर करते हैं। जो लड़कियां अनैतिक काम में साथ नहीं देती उसे प्रताड़ित किया जाता है और खाना तक नहीं दिया जाता है। इस लड़की को लेकर एक संस्था के कुछ लोग पुलिस थाने पहुंचे। एशियानेट हिंदी न्यूज इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। पटना के महिला थाना में लड़की की शिकायत की गई है, हालांकि मामले में अभी केस दर्ज नहीं किया गया है। वहीं इस मामले को लेकर जन अधिकारी पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव ने कोर्ट जाने की चेतावनी दी है।

Latest Videos

लड़की ने लगाए गंभीर आरोप
वीडियो में लड़की कह रही है कि रक्षागृह की अधीक्षिका लड़कियों को बाहर भेजती हैं। उनसे अनैतिक कार्य कराया जाता है। रिमांड होम में रहने वाली लड़कियों का शारीरिक-मानसिक शोषण किया जाता है, उन्हें बाहर लोगों के पास भेजा जाता है और बाहर के लोग अंदर आते हैं। लड़की यह भी कहती है कि उसने तंग आकर खुदकुशी का प्रयास किया था। वह इन लोगों के खिलाफ लड़ना चाहती थी, लेकिन उसे किसी का साथ नहीं मिला। उसने बताया कि आश्रय गृह में कई बाहरी लोग आकर लड़कियों को ले जाते थे। वायरल वीडियो में लड़की आरोप लगा रही है कि उत्तर रक्षा गृह में एक बांग्लादेशी महिला को मरने के लिए मजबूर कर दिया गया। कई बार फर्जी परिजन बनाकर पैसे लेकर महिलाओं और लड़कियों को भेज दिया जाता है। 
 

 

समाज कल्याण विभाग जांच में जुटा
वहीं, मामला सामने आने के बाद समाज कल्याण विभाग के निदेशक राजकुमार ने कहा कि मामला गंभीर है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे कुछ कहा जाएगा। इस मामले में जन अधिकार पार्टी (JAP) के प्रमुख पप्पू यादव ने कोर्ट जाने की चेतावनी दी हैं उन्होंने कहा कि लड़कियों को नशा देकर गलत करने का प्रयास किया गया है। आश्रय गृह संचालक पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। राज्य में ऐसी घटनाएं रुक नहीं रही हैं। उनकी पार्टी इसे लेकर आंदोलन करेगी। सरकार को जवाब देना होगा कि शेल्टर होम में जो अधिकारी हैं वह सालों से वहीं क्यों जमे हैं? सरकार प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें जेल में क्यों नहीं डाल रही है? उन्होंने आरोप लगाया कि कई बड़े अधिकारी भी क्या ऐसी घटना में शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें-बिहार में शॉकिंग क्राइम: काली मां की रक्षा में तैनात 7 कुत्तों को जहर देकर मार डाला, मंदिर में किया ये कांड

इसे भी पढ़ें-बिहार में शराब रोकने के लिए CM नीतीश का अजीब फरमान: अब शिक्षक पियक्कड़ों को पकड़ेंगे, सुशासन बाबू का गजब तरीका

Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
Bulldozer Action पर Asaduddin Owaisi ने BJP को जमकर धोया
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार