सांसद ललन सिंह बने JDU के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, इस खास वजह से सीएम नीतीश ने सौंपी पार्टी की कमान

पार्टी के वर्तमान अध्यक्ष आरसीपी सिंह थे, लेकिन मोदी सरकार में वह कैबिनेट मंत्री बन गए  हैं। ऐसे में सीएम नीतीश ने ललन सिंह अपने सबसे करीबी नेताओं में से एक ललन सिंह के हाथ में पार्टी की कमान सौंप दी है। 

Asianet News Hindi | Published : Jul 31, 2021 3:52 PM IST / Updated: Jul 31 2021, 09:32 PM IST

पटना. बिहार में सत्ता धारी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (janata dal ubited ने अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया है। शनिवार शाम को दिल्ली में हुई पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद ललन सिंह ( lalan singh) के नाम पर फैसला हुआ और उन्हें जेडीयू (JDU) का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया।

सीएम नीतीश के सबसे खास हैं ललन सिंह
दरअसल, पार्टी के वर्तमान अध्यक्ष आरसीपी सिंह थे, लेकिन मोदी सरकार में वह कैबिनेट मंत्री बन गए  हैं। ऐसे में सीएम नीतीश (cm  nitish kumar) ने ललन सिंह अपने सबसे करीबी नेताओं में से एक ललन सिंह के हाथ में पार्टी की कमान सौंप दी है। ललन सिंह नीतीश कुमार के पुराने साथी हैं, उनको भरोसा था कि वह केंद्र में मंत्री बन सकते हैं, लेकिन जब उनको मंत्री नहीं बनाया गया तो उन्हें अब यह जिम्मेदारी दे गई।

इस वजह से ललन सिंह को बनाया गया अध्यक्ष
ललन सिंह सवर्ण वर्ग से आते हैं, जातीय समीकरण को साधते हुए जेडीयू ने सवर्ण चेहरे के रुप में उनको राज्य की कमान सौंपी है। 18 साल के इतिहास में उनको सवर्ण अध्यक्ष बनाया गया है। उनसे पहले तीन अध्यक्ष ओबीसी से रह चुके हैं।

कौन हैं ललन सिंह उर्फ राजीव रंजन 
बता दें कि ललन सिंह बिहार मुंगेर से जनता दल यूनाइटेड पार्टी से सांसद हैं। वह बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। उनका असली नाम राजीव रंजन सिंह हैं। ललन सिंह जेडीयू के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे हैं उन्होंने और सीएम नीतीश ने साथ साथ पार्टी के लिए काम किया है। वह जेपी आंदोलन में भी शामिल हो चुके हैं। 

यह भी पढ़ें

बाबुल सुप्रियो ने राजनीति को कहा अलविदा, मोदी के कैबिनेट से किए गए थे बाहर

दिल्ली खेल विवि का कुलपति नियुक्त, करोड़ो खर्च कर प्रचार लेकिन हकीकत देख रह जाएंगे हैरान

Share this article
click me!