जेठानी को बचाने के लिए देवरानी ने अपने सीने पर खाई गोली, बदमाशों ने देखते ही कहा-एक साथ सबको मार डालो

Published : Feb 03, 2022, 03:06 PM IST
जेठानी को बचाने के लिए देवरानी ने अपने सीने पर खाई गोली, बदमाशों ने देखते ही कहा-एक साथ सबको मार डालो

सार

बिहार के बक्सर जिले से एक  क्राइम का खौफनाक मामला सामने आया है, जहां बदमाशों ने सरेआम एक महिला पर गोली चला दी। लेकिन इसी दौरान देवरानी और जेठानी के बीच अनोखा प्रेम देखने को मिला। जहां अपराधियों ने जेठानी पर गोली चलाई तो देवरानी ने उनको बचाने में अपने सीने पर गोली खा ली।

बक्सर. बिहार में अपराध की घटनाएं जिस तहर से बढ़ रही हैं, वो डराने वाली हैं। यहां आज भी दिनदहाड़े किसी को भून दिया जाता है। बक्सर जिले से ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां बदमाशों ने सरेआम एक महिला पर गोली चला दी। लेकिन, इसी दौरान देवरानी और जेठानी के बीच अनोखा प्रेम देखने को मिला। जहां अपराधियों ने जेठानी पर गोली चलाई तो देवरानी ने उनको बचाने में अपने सीने पर गोली खा ली।

जेठानी की जिंदगी की खातिर देवरानी ने खा ली गोली
दरअसल, यह घटना बुधवार की रात बड़की नैनीजोर गांव में उस दौरान घटी जब देवरानी और जेठानी दोनों शौच के लिए गई हुई थीं। बदमाशों ने बदमाशों ने पहले जेठानी मीना देवी पर फायरिंग की, तभी देवरानी आत्मा देवी बचाने उनके सामने आ गई। इसके बाद गोली देवरानी के सीने और हथेल में जाकर लगी। गोलीबारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इसके बाद बदमाश भाग निकले और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया गया।

बदमाशों ने देखते ही कहा-सबको मार डालो..सब यहीं हैं
जेठानी महिला मीना देवी ने पुलिस को बताया कि हम रात को एक बांध के पास शौच के लिए गए हुए थे। तभी एक बाइक पर सवार होकर हथियारबंद तीन बदमाश वहां आ गए। देखते ही कहने लगे कि यहीं सब हैं इनको मार डालो, इसके बाद उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। वह मुझ पर गोली मारना चाहते थे, तभी देवरानी मेरे सामने आ गई और उसको गोली लग गई। जिसके बाद वह गिरते ही बेसुध हो गई और जमीन पर गिर गई। 

अपराधी कौन और कहां से आए यह कोई नहीं जानता
मामले की जानकारी लगते ही पुलिस वहां पर पहुंची और मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। अभी तक गोलीबारी करने वाले अपराधियों का कुछ पता नहीं चल सका है। वह कौन हैं और कहां से आए थे। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। परजिनों ने बताया कि किसने हमारी बहुओं को गोली मारी है, यह हम नहीं जानते हैं। हमारी तो किसी से कोई दुश्मनी तक नहीं है। महिला के ससुर इंद्रदेव तिवारी ने कहा हमारे घर में शौचालय नहीं है। पैसों की किल्लत होने के कारण शौचालय नहीं बन सका है और ना ही सरकार की योजना का लाभ मिला है।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Patna Weather Today: पटना में 6 दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दी चेतावनी
Nitish Kumar ने PM Modi का जिक्र कर विपक्ष को दी चेतावनी! देखें पूरा बयान