बिहार में हाड़-मांस कंपा रही ठंड: पटना में 8वीं तक के सभी स्कूल हुए बंद, कोरोना से ज्यादा खतरनाक सर्द हवाएं!

बिहार की राजधानी पटना में सर्द हवाओं के चलने से लगातार तापमान में गिरावट बनी हुई है। बढ़ती ठंड और शीतलहर के चलते पटना में कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूलों को बंद करने का फैसला किया गया है।

Asianet News Hindi | Published : Jan 3, 2022 6:03 AM IST / Updated: Jan 03 2022, 11:48 AM IST

पटना (बिहार). पहाड़ी राज्य के इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में दिख रहा है। बिहार कड़ाके ठंड और शीतलहर से ठिठुर रहा है। सर्द हवाओं के चलने से लगातार तापमान में गिरावट बनी हुई है। बढ़ती ठंड और शीतलहर के चलते पटना में कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूलों को बंद करने का फैसला किया गया है। 

8 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल
दरअसल, पटना के जिलाधिकारी ने बढती ठंड और शीतलहर के चलते आदेश जारी क्या है कि 3 जनवरी 2022 से कक्षा 1 से 8 तक के लिए ये स्कूल बंद रहेंगे। यह आदेश राजधानी के  सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों पर लागू होगा। जिसके मुताबिक, शहर के स्कूल और शिक्षण संस्थान 8 जनवरी, 2022 तक बंद रहेंगे।

 शीतलहर बनी जानलेवा!
पटना के जिलाधिकारी चंद्र शेखर सिंह ने अपने आधिकारिक आदेश में कहा है कि शीतलहर और ठंड भी छोटे बच्चों के लिए जानलेवा हो सकती है।  बच्‍चों की सेहत को देखते हुए उनके स्कूल को बंद करने का फैसला लिया गया है। क्योंकि पटना में तापमान में गिरावट देखी जा रही है, खासकर सुबह के तापमान में बहुत ज्‍यादा गिरावट होती है। इसलिए उनकी जीवन की सुरक्षा को देखते हुए यह आदेश निकाला है।

कोरोना से ज्यादा खतरनाक ठंडी हवाएं...
एक तरफ जहां देश के अधिकतर राज्यों में कोरोना की तीसरी लहर को भांपते हुए स्कूल कॉलेज बंद करने के आदेश दिए हैं। लेकिन बिहार की राजधानी पटना में शीतलहर और ठंड इस कदर कहर बरपा रही है कि इसके चलते स्कूलों को बंद किया गया है। बता दें कि बिहार उन कुछ राज्यों में शामिल है, जिसमें अभी तक कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण स्कूल, कॉलेज बंद नहीं किए हैं। भले ही राज्य कोरोना बेहद खतरनाक तरीके से पैर पसार रहा है। लेकिन सरकार ने इसके कारण शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने के बारे में अभी कोई फैसला नहीं लिया है। लेकिन शीतलहर के चलते डीएम ने स्कूल बंद करने का फैसला लिया है।
 


 

Share this article
click me!