
पटना : बिहार (Bihar) में ठंड के बीच हो रही बारिश से आज निजात मिल जाएगी। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश में दो दिनों से हो रही बारिश से मंगलवार को राहत मिल सकती है। हालांकि कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और आज से न्यूनतम तापमान में गिरावट भी देखी जा सकती है। 26 जनवरी को राजधानी पटना (Patna) समेत प्रदेश के अधिकांश भागों में आसमान साफ रहेगा।
बारिश से बेहाल
राज्य के कई हिस्सों में लगातार हो रही बरसात से लोग बेहाल दिखाई दिए। बारिश से ठंड ने और कंपकपी बढ़ा दी। सोमवार को शेरघाटी में 16.2 मिलीमीटर, गया में 7.4, बोधगया में 13.4, झाझा में 12.2 और नवादा में 7.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक आज से लोगों को बारिश से राहत मिल जाएगी।
आसमान रहेगा साफ
मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि 26 जनवरी को राजधानी पटना समेत अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ रहेगा। सुबह में हल्का कोहरा हो सकता है, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता जाएगा कोहरा छंट जाएगा और आसमान साफ हो जाएगा। वहीं न्यूनतम तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ने के आसार हैं।
प्रमुख शहरों के मौसम का हाल
पटना में सोमवार को बादल छाए रहे। दिनभर ठंड का एहसास होता रहा। दोपहर में गुनगुनी धूप निकली लेकिन शाम होते-होते पारा गिरता चला गया और काफी ठंड बढ़ गई। रात में हर दिन की तरह तापमान में गिरावट आई। आज पटना में अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। दोपहर में हल्की धूप दिखाई दे सकती है। पूर्णिया में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस है जबकि न्यूनतम तापमान 13 है। मुजफ्फरपुर में अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस है। भागलपुर में अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 13 है। गया में अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम 11 तक जाने का अनुमान है। बता दें कि सोमवार को छपरा राज्य का सर्वाधिक ठंडा स्थान रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि सीतामढ़ी में अधिकतम तामपान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इसे भी पढ़ें-Bihar Weather Report: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, जारी हुआ अलर्ट, तेज बारिश के आसार, दिन में रात जैसा नजारा
इसे भी पढ़ें-Weather Report: वर्ष, 1901 के बाद जनवरी में सबसे अधिक बारिश; बर्फबारी से आगे भी ऐसा ही रहेगा मौसम का मिजाज
बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।