लोगों ने पूछा- सड़क कब बनेगी, विधायक बोले- भगवान विश्वकर्मा नहीं हैं जो सभी रोड बनवा दूं

Published : Jan 08, 2020, 02:05 PM IST
लोगों ने पूछा- सड़क कब बनेगी, विधायक बोले- भगवान विश्वकर्मा नहीं हैं जो सभी रोड बनवा दूं

सार

जल जीवन हरियाली यात्रा के तहत 10 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जमुई आना प्रस्तावित है। सीएम की यात्रा से पूर्व प्रशासन और स्थानीय विधायक सभी आवश्यक तैयारी में जुटे हैं। इसी बीच ग्रामीणों ने बीजेपी विधायक को घेर कर काम के बारे में पूछना शुरू कर दिया।   

जमुई। चुनाव से पहले क्षेत्र भ्रमण करते समय विधायकों-सांसदों के विरोध का सामना करना पड़ता है। लोग जनप्रतिनिधि को उनके वादें याद दिलाते हुए काम पूछते है। ऐसी स्थिति में विधायक-सांसद-मंत्री महोदय की हालत थोड़ी खराब हो जाती है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है बिहार के जमुई जिले से। जहां के तेतरिया गांव में पहुंचे झाझा के बीजेपी विधायक डॉ. रविंद्र यादव को ग्रामीणों ने घेर लिया। लोगों ने उन्हें उनके ही किए वादे याद दिलाते हुए काम के बारे में पूछा। इस दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए विधायक ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा नहीं है कि जो सभी की सड़कें बनवा दूं। लोगों के साथ विधायक के बीच हुई बातचीत का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें  कई जगह पर विधायक जी ग्रामीणों के सवाल पर फंसते नजर आ रहे है। फिर उन सवालों का जैसे-तैसे जवाब दे पा रहे हैं।    

अनुशासहीनता की दुहाई देते दिखे विधायक
जब विधायक ग्रामीणों के सवाल को झेप रहे थे तो एक स्थानीय युवा तीखे स्वर में उनसे काम का हिसाब मांगने लगा। इस पर विधायक भी नाराज हो गए। उन्होंने वहां मौजूद लोगों को शिष्टाचार और अनुशासनहीनता की दुहाई देने लगे। हालांकि बाद में लोगों ने उक्त युवक को वहां से हटा दिया। फिर अन्य स्थानीय लोगों ने बड़ी तल्लीनता से विधायक को उनके किए वादें याद दिलाने हुए सड़क निर्माण नहीं होने की शिकायत की। जिसके बाद विधायक बोले कि भागवान विश्वकर्मा नहीं है कि चुनाव जीतते ही पांच साल में सभी सड़कें बनवा दूं। विधायक ने यह भी कहा कि मैं सभी को चापाकल नहीं दे सकता। इस पर फिर लोगों ने उन्हें घेरते हुए कहा कि उक्त सड़क पर पूरे गांव के लोग आते-जाते है। वह वर्षों से जर्जर है। इसपर विधायक ने कहा कि हम लगे हुए है। 

सीएम के कार्यक्रम में भी करेंगे विरोध की तैयारी
उल्लेखनीय हो कि जल जीवन हरियाली यात्रा के तहत 10 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जमुई आना प्रस्तावित है। सीएम की यात्रा से पूर्व प्रशासन और स्थानीय विधायक सभी आवश्यक तैयारी में जुटे हैं। इसी बीच तेतरिया गांव पहुंचे झाझा विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक डॉ. रविंद्र यादव को लोगों ने घेर लिया था। स्थानीय ग्रामीण अपनी सड़क निर्माण की मांग पर सीएम के कार्यक्रम में भी विरोध करने की तैयारी कर रहे हैं। देखना होगा सीएम इन ग्रामीणों की फरियाद पर क्या करते हैं। 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Anant Singh Bail: MLA अनंत सिंह की जमानत रद्द, जानिए क्यों सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया सरेंडर का फरमान!
Bihar MLC Result: कौन हैं RJD के डॉ. संजीव कुमार? पटना के MLC हराकर BJP का 30 साल का दबदबा किया खत्म