नौका रेस देखकर लौट रहे 80 लोगों की नाव नदी में डूबी

Published : Oct 04, 2019, 11:09 AM ISTUpdated : Oct 04, 2019, 11:14 AM IST
नौका रेस देखकर लौट रहे 80 लोगों की नाव नदी में डूबी

सार

बिहार-पश्चिम बंगाल की सीमा पर गुरुवार रात एक नाव पलटने से 40 लोग लापता हैं। कुछ लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। हादसे के वक्त नाव पर 80 लोग बैठे थे। हादसा महानंदा नदी में हुआ।

पटना. गुरुवार रात बिहार और पश्चिम बंगाल की सीमा पर महानंदा नदी में एक नाव पलटने से 40 लोग लापता हैं। कुछ लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। नाव पर 80 यात्री सवार थे। हालांकि 28 लोगों को बचा लिया गया है। हादसे की वजह महानंदा नदी का जलस्तर अधिक होना बताया जाता है। दूसरा नाव ओवरलोडेड थी। इससे नाव अपना संतुलन नहीं बना सकी। हादसे के बाद राष्ट्रीय आपदा बल (NDRF) की टीम ने  28 लोगों को डूबने से बचा लिया। उल्लेखनीय है कि महानंदा नदी उत्तर दिनाजपुर और मालदा से गुजरती है। हर साल की तरह इस साल भी नदी में नौका रेस रखी गई थी। ये लोग रेस देखकर वापस लौट रहे थे।

दुर्घटनाग्रस्त नाव पश्चिम बंगाल के जगन्नाथपुर घाट से कटिहार(बिहार) के लिए निकली थी। नौका में बिहार के कुछ लोग सवार थे। बंगाल प्रशासन ने सबसे पहले घटना की सूचना दी। बिहार में अवादपुर थाना और प्रशासन के अधिकारी भी घटना पर नजर बनाए हुए हैं।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़े तेजस्वी यादव, पटना में SIR के खिलाफ विपक्ष का बड़ा प्रदर्शन
BPSC 72nd CCE Prelims Postponed: फिर टली 72वीं BPSC PT, 25 अक्टूबर को नहीं होगी परीक्षा, जानिए नई तारीख?