गर्लफ्रेंड को चॉकलेट खिलाने फ्लाइट से आया था पटना, फिर लड़की ने किया ऐसा कि पहुंच गया थाने

Published : Feb 12, 2020, 11:13 AM IST
गर्लफ्रेंड को चॉकलेट खिलाने फ्लाइट से आया था पटना,  फिर लड़की ने किया ऐसा कि पहुंच गया थाने

सार

वैलेंटाइन वीक में गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए प्रेमी प्लाइट से दिल्ली से पटना आया। दोनों ने साथ में चॉकलेट डे इंज्वॉय किया। उसके बाद कुछ ऐसा हुआ कि लड़का पुलिस थाने पहुंच गया।   

पटना। गर्लफ्रेंड के साथ चॉकलेट डे मनाने के लिए फ्लाइट से दिल्ली से युवक पटना पहुंचा। दोनों ने साथ में चॉकलेट डे सेलिब्रेट किया। लेकिन उसके बाद कुछ ऐसा हुआ कि लड़की ने युवक की शिकायत 100 नंबर पर डायल कर पुलिस को दे दी। जिसके बाद युवक को पुलिस ने तलब किया। दोनों को थाने लाया गया, लेकिन शिकायत दर्ज नहीं होने की वजह से पुलिस ने दोनों को समझा-बुझा कर छोड़ दिया। मामला बिहार की राजधानी पटना की है। बताया जाता है कि लड़का-लड़की पहले साथ में ही कोचिंग किया करते थे। लेकिन कुछ दिनों पहले युवक आगे की पढ़ाई के लिए दिल्ली चला गया था। हालांकि दोनों के बीच बात-चीत हो रही थी।   
 
पटना का लड़का, बेगूसराय की लड़की

बताया जाता है कि बीते शनिवार को भी दोनों ने प्यार का इजहार किया था। इसके बाद चॉकलेट डे मनाने के लिए युवक दिल्ली से पटना पहुंचा था। युवक पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र का है। जबकि लड़की बेगूसराय की है, वो पटना में रहकर प्रतियोगिता की तैयारी करती है। पटना पहुंचने के बाद दोनों बुद्धा पार्क में मिले। जहां युवती के साथ उसकी एक दोस्त भी थी। चॉकलेट डे मनाने के बाद युवक ने लड़की का मोबाइल मांगा था। जिसका लड़की ने विरोध किया। जिसके बाद युवक ने सभी के सामने लड़की को एक थप्पर मार दी। जिसके बाद लड़की ने पुलिस को 100 नंबर पर फोन कर मामले की सूचना दी। 

हिदायत देते हुए पुलिस ने दोनों को छोड़ा
सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को कोतवाली थाना पकड़ कर लाई। जहां पुलिस ने दोनों को समझाने-बुझाने के बाद हिदायत देते हुए छोड़ दिया। बताया जाता है कि युवक को लड़की का किसी और के साथ अफेयर में होने का शक था। जिसके लिए वो उसका मोबाइल और वाट्स एप चैट देखना चाहता था। लेकिन जब लड़की ने मोबाइल देने से इंकार किया तो युवक ने लड़की को थप्पर मारते हुए जबरन मोबाइल छिनकर तोड़ दिया। जिसके बाद लड़की ने मामले की शिकायत पुलिस से की।  

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

कौन हैं नुसरत परवीन, आयुष डॉक्टर जिसका सीएम नीतीश ने खींचा हिजाब?
विवादों में नीतीश कुमार: कभी खींचा महिला का हिजाब-कभी टोपी से इनकार, पुराने बयान भी अब चर्चा में