तू मेरी जिंदगी में नहीं तो में भी नहीं! प्रेमी ने गर्लफ्रेंड की चौखट पर जाकर चुनी खतरनाक मौत

बिहार के बेगुसराय जिले से एक दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। जहां प्रेमी को प्रेमिका शादी कहीं और होने से इतना गहरा सदमा लगा कि उसने सुसाइड कर लिया। 

Asianet News Hindi | Published : Sep 9, 2021 3:07 PM IST / Updated: Sep 09 2021, 08:38 PM IST

पटना, बिहार के बेगुसराय जिले से एक दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। जहां प्रेमी को प्रेमिका शादी कहीं और होने से इतना गहरा सदमा लगा कि उसने सुसाइड कर लिया। हैरानी की बात यह है कि युवक ने अपनी मौत गर्लफ्रेंड की चौखट पर चुनी।

गर्लफ्रेंड के दरवाजे पर खुद को किया शूट
दरअसल, यह दिल दहला देने वाली घटना  बेगुसराय जिले के बासुदेवपुर चंदपुरा गांव से सामने आई है। जहां साजन कुमार महतो ने प्रेमिका की शादी होने पर उसके घर के सामने जाकर खुद को गोली मारकर जान दे दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर शव बरामद किया। हालांकि पुलिस को मौके से बंदूक नहीं मिली है।

Latest Videos

प्रेमिका ने किया चौंकाने वाला खुलासा
पुलिस जांच में सामने आया है कि साजन कुमार महतो (25) नाम का युवक अपने ही गांव की एक लड़की से प्रेम करता था। वह उससे शादी करना चाहता था। इससे पहले ही प्रेमिका की शादी कहीं और हो गई। वहीं प्रेमिका ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसका साजन से कोई लेना देना नहीं है। वह सिर्फ उसको जानती है, लेकिन वो मुझसे शादी के लिए जिद कर रहा था।

लोगों ने बताया प्रेमी की दर्दभरी कहानी
वहीं मामले की जांच कर रहे मुफस्सिल थाना अध्यक्ष राजीव लाल ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं ग्रामीणों ने पूछताछ में बताया कि साजन लड़की से बेपनहा मोहबब्त करता था। लेकिन लड़की उससे इतना प्यार नहीं करती थी। जब वह प्रेम में असफल हुआ तो उसने प्रेमिका के घर पर जाकर आत्महत्या कर ली।
 

Share this article
click me!

Latest Videos

कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
'क्या बेटा इतना बड़ा हो गया जो मां को आंख दिखाए' मोहन भागवत से Arvind Kejriwal ने पूछे 5 सॉलिड सवाल
चुनाव मेरी अग्नि परीक्षा, जनता की अदालत में पहुंचे केजरीवाल #Shorts #ArvindKejriwal
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष में क्यों कराया जाता है कौवे को भोजन, क्या है महत्व