जाना था ससुराल पहुंच गई अस्पताल, विदा हुई नई नवेली दुल्हन को रास्ते में ही होने लगी उल्टी, और फिर...

Published : Dec 12, 2019, 03:34 PM ISTUpdated : Dec 12, 2019, 03:58 PM IST
जाना था ससुराल पहुंच गई अस्पताल, विदा हुई नई नवेली दुल्हन को रास्ते में ही होने लगी उल्टी, और फिर...

सार

पूरी रात शादी के रस्मों को पूरा कर सुबह दूल्हे के साथ ससुराल जा रही नई-नवेली दुल्हन के साथ कुछ ऐसी घटना घटी कि उसे ससुराल जाने से पहले अस्पताल पहुंचना पड़ गया। 

सीवान। शादी के बाद पति के साथ कार से ससुराल जा रही नई-नवेली दुल्हन के साथ कुछ ऐसी घटना घटी कि उसे बीच रास्ते से ही अस्पताल जाना पड़ा। स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद डॉक्टर भी उसकी समस्या को ठी नहीं सके। पीएचसी के डॉक्टर ने उसे अपर सेंटर में रेफर कर दिया। इस घटना से दूल्हा सहित उसके अन्य परिजनों का भी काफी परेशान होना पड़ा। मामला बिहार के सीवान जिले का है। जहां के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बघौनी निवासी शिव कुमार साह की बेटी प्रियंका की शादी बीती रात संपन्न हुई थी। शादी के रस्म पूरा करने के बाद प्रियंका रोते-रोत अपने मां-बाप से विदा लेकर ससुराल के लिए चली थी। 

दूल्हे की हालत भी हो गई खराब
कार अभी प्रियंका के घर से थोड़ी ही दूर आगे निकला होगा कि दुल्हन को बहुत तेज उल्टी होने लगी। कुछ देर इंतजार करने के बाद भी उल्टी रुक नहीं रहा था। इससे कार में सवार दूल्हे के साथ अन्य लोग भी परेशान हो रहे थे। इसी बीच दुल्हन ने अपने पति से एक सिक्का मांगा। जिसे उसने अपने मुंह में रख लिया। ताकि उसकी उल्टी रुक जाए। लेकिन वो सिक्का उसके गले में जाकर अटक गया। इसके बाद तो उसकी हालत ही खराब हो गई। वो न तो कुछ बोल पा रही थी साथ ही उसे सांस लेने में भी परेशानी होने लगी। हालांकि सिक्का डालने के बाद उसकी उल्टी रुक गई थी।

पीएचसी में भी नहीं हो सका इलाज
नई-नवेली दुल्हन की खराब देख दूल्हे ने ड्राइवर को तुरंत अस्पताल चलने को कहा। जिसके बाद उसी दशा में विदाई वाला कार हुसैनगंज पीएचसी पहुंचा। जहां अभिनव नामक डॉक्टर ने दुल्हन के गले में अटके सिक्के को निकालने का काफी प्रयास किया। लेकिन वो सफल नहीं हो सके। हार कर डॉ. अभिनव ने लड़की को सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां  सीनियर डॉक्टर ने महिला के गले में फंसे सिक्के को निकाला। बता दें कि कई लोगों को कार, बस आदि पर यात्रा करते समय चक्कर आकर उल्टी होने लगती है। जिसे रोकने के लिए लोग में सिक्का डाल लेते हैं। लेकिन कई बार यह जानलेवा भी हो जाता है। 

प्रतीकात्मक फोटो

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

सिर्फ 1 रुपए में यहां की सरकार दे रही है जमीन! जानें नियम और आखिरी तारीख
Patna Weather Today: पटना में 6 दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दी चेतावनी