मंडप सजा था नाचते गाते आए बाराती, फिर दूल्हे को देख ऐसा क्या हुआ जो शादी को राजी नहीं हुई लड़की

बिहार में शादी के लिए तैयार बैठी दुल्हन के साथ ऐसा कुछ हुआ की लोग हैरान रह गए दरअसल घटना बेतिया जिले के जगदीश पुर थाने के झखरा गांव की है जहां बीती रात एक ऐसी बरात पहुंची जिसे देखकर सभी लोग दंग रह गए

Asianet News Hindi | Published : Feb 17, 2020 10:16 AM IST / Updated: Feb 17 2020, 04:31 PM IST

पटना: बिहार में शादी के लिए तैयार बैठी दुल्हन के साथ ऐसा कुछ हुआ की लोग हैरान रह गए। दरअसल घटना बेतिया जिले के जगदीश पुर थाने के झखरा गांव की है जहां बीती रात एक ऐसी बरात पहुंची जिसे देखकर सभी लोग दंग रह गए। शादी करने पहुंचा दूल्हा हथकड़ी पहने हुए था और बरात में दूल्हे के  परिवार जनों के अतिरिक्त सभी बराती पुलिस वाले थे।

यह अजूबा बारात जब दुल्हन के दरवाजे पर पहुंची तो हथकड़ी में दूल्हे को देख दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। दुल्हन को काफी समझाया गया, लेकिन वह शादी के लिए तैयार नहीं हुई। आखिरकार देर रात बरात वापस लौट गई और दूल्हा जेल पहुंच गया।

Latest Videos

पुलिस वाले बारात में गए थे

दूल्हे के साथ चार वैन पुलिस वाले बारात में गए थे, जो दूल्हे को वापस लेकर जेल पहुंचे। दरअसल , मामला यह है कि मनुआपुल थाने के ओझाटोला गांव निवासी कुंदन पटेल की शादी  झखरा गांव में तय थी। शादी की तैयारी लड़की पक्ष की ओर से की गयी थी।

बाइक चोरी के मामले में गिरफ्तार 

इस बीच, बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने दो दिन पूर्व उसे  गिरफ्तार कर लिया। लंबे समय से उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही थी। लेकिन हर बार वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था। इसी बीच उसकी शादी तय हो गई। इधर, शादी तय हुई ,उधर वह गिरफ्तार हो गया। 

(प्रतीकात्मक फोटो)

Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता