बिहार: दो सीटों पर उपचुनाव में 1 बजे तक 31 फीसद वोटिंग, मतदान से पहले वोटिंगकर्मी की मौत से हड़कम्प

बिहार की मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक तकरीबन 31 फीसदी वोटिंग हो चुकी है। मोकामा में सर्वाधिक 34.26 फीसदी और गोपालगंज में 29.90% फीसदी वोटिंग हुई है।

Ujjwal Singh | Published : Nov 3, 2022 9:12 AM IST / Updated: Nov 03 2022, 02:46 PM IST

मोकामा(Bihar). बिहार की मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। दोनों सीटों पर दोपहर 12 बजे तक तकरीबन 26 फीसदी वोटिंग हो चुकी है। मोकामा में सर्वाधिक 34.26 फीसदी और गोपालगंज में 29.90 फीसदी वोटिंग हुई है। गोपालगंज में तीन खराब ईवीएम को बदला गया है। 6 लोगों को वोटिंग में गड़बड़ी करने पर हिरासत में लिया गया है। मोकामा में वोटिंग से ठीक पहले एक पोलिंगकर्मी की अचानक मौत हो गई। इससे हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक गोपालगंज और मोकामा में वोटिंग के लिए पोलिंग पार्टियां बुधवार रात को ही विभिन्न बूथों पर पहुंच गई थी। देर रात मोकामा के पंडारक प्रखंड में बूथ संख्या 46 पर तैनात एक मतदानकर्मी को हार्ट अटैक आ गया और उसकी मौत हो गई। इससे हड़कंप मच गया। मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। हालांकि इससे मतदान की प्रक्रिया पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। मृतक की पहचान धनरूआ थाना इलाके के बड़की धमौल गांव निवासी के रूप में हुई है।

Latest Videos

मोकामा में दांव पर बाहुबलियों पर साख 
बिहार का मोकामा भूमिहारों का बाहुल्य क्षेत्र माना जाता है। इस सीट पर आज उपचुनाव के लिए मतदान चल रहा है। ये मतदान इसलिए हाईवोल्टेज माना जा रहा है कि दोनों ओर से दो बाहुबलियों की बीवियां चुनाव मैदान में हैं। एक ओर मोकामा सीट से चार बार विधायक रहे बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी राजद के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं तो दूसरी ओर बाहुबली नलिनी रंजन उर्फ़ ललन सिंह की पत्नी सोनम देवी बीजेपी व सहयोगी दलों के गठबंधन से मैदान में हैं। 

5 नवम्बर को होगी वोटों की गिनती 
मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए गुरुवार को मतदान हो रहा है। वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी। इसके बाद पोलिंग पार्टियां ईवीएम लेकर स्ट्रांग रूम के लिए रवाना हो जाएंगी। 5 नवंबर को वोटों की गिनती होने के साथ ही नतीजे जारी किए जाएंगे।

Share this article
click me!

Latest Videos

घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts