बिहार में रोज हो रही कोरोना से 8-10 मौत, लॉकडाउन को लेकर शाम में होगा फैसला

Published : Jul 29, 2020, 03:27 PM ISTUpdated : Jul 29, 2020, 04:39 PM IST
बिहार में रोज हो रही कोरोना से 8-10 मौत, लॉकडाउन को लेकर शाम में होगा फैसला

सार

बिहार में किए गए 15 दिनों के लॉकडाउन के बाद भी कोरना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है। इस अपडेट के मुताबिक बिहार में 2328 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 45919 हो गई है।   

पटना (Bihar) । बिहार में कोरोना को लेकर स्थिति खराब होती जा रही है। औसतन 8-10 मौत रोज हो रही है। जिसे देखते हुए लॉकडाउन बढ़ाने की तैयारी की है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन, खबर आ रही है कि आज शाम को नीतीश सरकार इसपर कुछ निर्णय लेगी। बता दें कि 31 जुलाई तक बिहार में लॉकडाउन है। 

कोरोना के 45 हजार केस  
बिहार में किए गए 15 दिनों के लॉकडाउन के बाद भी कोरना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है। इस अपडेट के मुताबिक बिहार में 2328 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 45919 हो गई है। 

रोज हो रही 8-10 मौत
बिहार में कोरोना के कारण अभी तक 250 से भी अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। रोजाना राज्य में औसतन 8 से 10 मौतें हो रही हैं। बिहार में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए ये माना जा रहा था कि लॉकडाउन की अवधि में विस्तार होगा। लॉकडाउन विस्तार के साथ ही सरकार ने नियम भी जारी किए हैं जो पूर्व में जारी किए गए लॉकडाउन की तरह ही कारगर होंगे। बिहार सरकार ने लॉकडाउन का निर्णय ले लिया है।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

तेज प्रताप यादव की प्रेमिका अनुष्का यादव बनीं मां, लालू यादव के बेटे का झट से आया कमेंट
“मेरी सबसे बड़ी ताकत चली गई” मां के निधन पर भावुक हुए अभिनेता हैदर कज़मी