बहू पर बुरी नीयत रखता था ससुर, गुस्से में बेटे की छाती पर दे मारी जानलेवा कोहनी

Published : Oct 11, 2019, 04:47 PM ISTUpdated : Oct 11, 2019, 04:50 PM IST
बहू पर बुरी नीयत रखता था ससुर, गुस्से में बेटे की छाती पर दे मारी जानलेवा कोहनी

सार

बिहार के अररिया में बाप ने बेटे की हत्या कर दी। बताते हैं कि आरोपी अपनी बहू पर बुरी नीयत रखता था। इसी बात को लेकर घर में आए-दिन झगड़े होते थे। बहू कुछ दिन पहले ही मायके से लौटी थी।

अररिया(Bihar). यहां एक बाप ने बेटे की हत्या कर दी। आरोपी अपनी बहू पर बुरी नजर रखता था। वो बहू पर अवैध संबंध बनाने का दवाब डालता था। हालांकि आरोपी अपने मकसद में कामयाब नहीं हुआ। इसके बाद से घर में रोज झगड़ा होने लगा था। घटनावाले दिन आरोपी अपने छोटे बेटे से झगड़ रहा था। जब बड़ा बेटा बीच-बचाव करने आया, तो आरोपी ने उसकी छाती पर कोहनी से जोरदार वार कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई।

यह है घटनाक्रम...
मामला पलासी के महेन्द्रपुर गांव का है। 26 वर्षीय बीरेन्द्र मंडल की 8 साल पहले मंजुलिया से शादी हुई थी। शादी के कुछ महीने तक ससुराल में सबकुछ ठीक-ठाक था। इसके बाद मंजुलिया का ससुर धर्मानंद मंडल उस पर अवैध संबंध बनाने का दवाब बनाने लगा। बात न मानने पर धर्मानंद ने कई बार बीरेन्द्र पर चोरी का इल्जाम लगा कर मारपीट की। मंजुलिया ने बताया कि आए-दिन के झगड़े से परेशान होकर वो अपने मायके चली गई थी। उसकी एक 6 साल की बेटी है। हालांकि बीरेंद्र उससे मिलने जाता रहता था।

इसी बुधवार को मंजुलिया ससुराल लौटी थी। वह अपने कमरे में सो रही थी, तभी बाहर से झगड़ने की आवाज आई। जाकर देखा तो ससुर और देवर धीरेन्द्र उसके घर छोड़ने की बात पर लड़ रहे थे। जब बीरेन्द्र ने बीच-बचाव किया, तो आरोपी ने उसकी छाती में जोरदार कोहनी दे मारी। बीरेंद्र नीचे गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। मंजुलिया की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी जुट गए। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी वहां से भाग गया।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

सिर्फ 1 रुपए में यहां की सरकार दे रही है जमीन! जानें नियम और आखिरी तारीख
Patna Weather Today: पटना में 6 दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दी चेतावनी