बक्सर कांड का खुलासा, 17 लाख खर्च कर की शादी, फिर क्यों पिता ही बन गया बेटी का हत्यारा

Published : Dec 11, 2019, 12:31 PM IST
बक्सर कांड का खुलासा, 17 लाख खर्च कर की शादी, फिर क्यों पिता ही बन गया बेटी का हत्यारा

सार

हैदराबांद गैंगरेप के बाद बक्सर में एक युवती का शव बुरी तरह से जला हुआ मिला था। आंशका थी कि गैंगरेप के बाद घटना को अंजाम दिया गया होगा। लेकिन पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए इसे ऑनर किलिंग बताया है। 

बक्सर। हैदराबाद में दिशा (काल्पनिक नाम) से गैंगरेप के बाद जला देने की घटना के बाद बक्सर से ऐसी ही अवस्था एक युवती का शव मिला था। बक्सर में मिली युवती के शव का केवल दोनों पैर बचा था। आशंका जताई जा रही थी कि इस युवती के साथ भी गैंगरेप कर जला दिया गया होगा। लेकिन ऐसा नहीं है। पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है। बक्सर में मिली युवती की हत्या ऑनर किलिंग का मामला है। पुलिस में युवती की हत्या के आरोप में उसके पिता, भाई और एक अन्य रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया है। 

मां, पिता और भाई को गिरफ्तार कर भेजा जेल
मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान रोहतास जिले के दिनारा बाजार निवासी महेंद्र प्रसाद गुप्ता की बेटी रानी के रूप में हुई है। गिरफ्तार किए गए पिता ने बताया कि विवाहित पुत्री शादी के बाद प्रेमी के साथ भाग गई थी। बेटी के इस कदम से परिवार पर बदनामी का धब्बा लगा था। इसी कारण परिवार वालों ने ही बेटी की गोली मार कर हत्या करने के बाद पेट्रोल डाल कर शव को बुरी तरह से जला दिया। मामले में पुलिस ने मृतका के पिता महेंद्र प्रसाद गुप्ता, भाई मुकेश कुमार और मां शर्मिला देवी को गिरफ्तार को जेल भेज दिया है। 

रोते-रोते बोले पिता- बड़ी मेहनत से इज्जत बनाया जाता है
बक्सर एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि मृतका के घर एक लाइसेंसी रायफल और नौ गोलियां भी मिली है। पुलिस को शक है कि इसी रायफल से रानी को गोली मारी गई होगी। बता दें कि मृतका का शव बक्सर जिले के कुकुढ़ा गांव में बधार में बुरी तरह से जला हुआ मिला था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी पिता महेंद्र पुलिस के सामने फफक-फफक रो रहा था। रोते-रोते उसने मामले की पूरी जानकारी दी। पिता ने कहा साहब बड़ी मेहनत से इज्जत बनाया जाता है। उसी इज्जत को वह तार-तार कर रही थी।

ससुराल वाले ने पुलिस से की थी शिकायत
पिता ने बताया कि 17 लाख रुपए खर्च कर बड़ी धूमधाम से रानी की शादी की थी। लेकिन शादी के बाद रानी अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। जिसकी शिकायत ससुराल वाले पुलिस को दी थी। इसी शिकायत के बाद पुलिस को मामले का उद्भेदन करने में मदद मिली। बता दें कि बक्सर की घटना के बाद बिहार में विपक्षी दलों ने सरकार और पुलिस पर जमकर हमले किए थे।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 22 July 2026: बिहार-झारखंड में कहां बरसेंगे बादल, कहां मिलेगी राहत? जानें आपके जिले का ताजा हाल
Weather Forecast 21 July 2026: बिहार-झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए तापमान का भी हाल