हैवानियत की सारी हदें पार, चार साल की बच्ची से रेप, शिकायत पर घर में घुसकर प्रेग्नेंट महिला को पीटा

Published : Dec 15, 2019, 03:45 PM IST
हैवानियत की सारी हदें पार, चार साल की बच्ची से रेप, शिकायत पर घर में घुसकर प्रेग्नेंट महिला को पीटा

सार

नानी गांव आई चार साल की एक बच्ची के साथ गांव के ही एक नाबालिग लड़के ने रेप किया। पुलिस की शिकायत करने के बाद घर लौटे बच्ची के परिजन के घर में घुसकर मारपीट की।  

बेगूसराय। हैवानियत की हदों को पार करने का एक मामला बेगूसराय के तेघड़ा थाना क्षेत्र से सामने आई है। यहां नानी गांव आई चार साल की एक बच्ची के साथ गांव के ही एक नाबालिग लड़के ने रेप किया। पुलिस की शिकायत करने के बाद घर लौटे बच्ची के परिजन के घर में घुसकर मारपीट की। इस मारपीट में पीड़िता के ननिहाल की एक गर्भवती महिला की हालत खराब बताई जा रही है। फिलहाल बदमाशों की पिटाई से घायल हुई गर्भवती महिला का एक निजी क्लिनिक में इलाज चल रहा है। दूसरी ओर पीड़ित पक्ष द्वारा शिकायत करने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। 

13 दिसंबर को बच्ची से किया रेप
बताया जाता है कि बच्ची से बलात्कार की घटना की 13 दिसंबर की है। बलात्कार का आरोप गांव के ही 15 वर्षीय पिंटू कुमार पर लगा है। बच्ची से दुष्कर्म की जानकारी मिलने के बाद उसके ननिहाल वाले पुलिस के पास शिकायत करने पहुंचे थे। लेकिन वहां स्थानीय लोगों द्वारा आपसी समझौते के आधार पर मामले को सलटाने का आश्वासन मिलने पर पीड़ित पक्ष ने शिकायत नहीं की। इसी बीच आज यानि की रविवार को आरोपी पक्ष के लोगों ने पीड़ित पक्ष के घर में घुसकर मारपीट की। इस मारपीट में एक प्रेग्नेंट महिला बुरी तरह से चोटिल हो गई। उसे इलाज के लिए निजी अस्पातल में भर्ती कराया गया है। 

मेडिकल जांच के लिए भेजी गई बच्ची
आज हुई मारपीट के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस से लिखित शिकायत की है। जिस पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। रेप पीड़िता बच्ची को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। जबकि घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है। मामले का आरोपी नाबालिग है। ऐसे में उसकी गिरफ्तारी में पुलिस जुट गई है। दूसरी ओर घटना के बाद गांव में तनाव है। लोग बच्ची से बलात्कार और उसके बाद घर में घुसकर मारपीट करने की इस घटना के बाद चितिंत हैं। 

प्रतीकात्मक फोटो 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

'फैजल खान की गिरफ्तारी…' Raushan Anand ने फिर किए हैरान करने वाले खुलासे, Khan Sir पर गंभीर आरोप
भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा उलटफेर! अब पुलिसकर्मियों पर ही दर्ज हुई FIR