वेलेंटाइन डे के दिन लड़की ने फोन कर दोस्त को बुलाया घर, परिजनों ने कर दी हत्या

Published : Feb 16, 2020, 10:59 PM IST
वेलेंटाइन डे के दिन लड़की ने फोन कर दोस्त को बुलाया घर, परिजनों ने कर दी हत्या

सार

14 फरवरी को छात्रा ने उसे फोन कर अपने घर पर बुलाया था जहां पहुंचने पर छात्रा के परिजनों ने छात्र की पिटाई की और उसकी गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को बोरे में डाल कर नहर में फेंक दिया


आरा. बिहार के भोजपुर जिले के आयर थानाक्षेत्र में एक लड़की के परिजनों द्वारा ‘वेलेंटाइन डे’ के दिन उसके सहपाठी की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

आरोपियों ने शव को बोरे में डाल कर नहर में फेंक दिया था

पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि छात्र के शव को रविवार को बरामद कर पोस्टमार्टम जिला मुख्यालय आरा स्थित सदर अस्पताल में कराया गया। पुलिस के मुताबिक छात्र और उसकी साथी छात्रा नौवीं कक्षा में पढ़ते थे। उन्होंने बताया कि छात्र वेलेंटाइन डे के दिन से ही लापता था, परिजनों ने खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाने पर इसकी सूचना पुलिस को दी।
उन्होंने बताया कि 14 फरवरी को छात्रा ने उसे फोन कर अपने घर पर बुलाया था जहां पहुंचने पर छात्रा के परिजनों ने छात्र की पिटाई की और उसकी गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को बोरे में डाल कर नहर में फेंक दिया।

लड़की के माता-पिता सहित घर के 7 लोगों को किया गया गिरफ्तार

एसपी ने बताया कि पुलिस ने जब उसकी सहपाठी और उसके परिजनों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने अपना अपराध कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि रविवार की सुबह गांव की एक नहर से शव को बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में छात्रा के माता-पिता सहित परिवार के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(प्रतिकात्मक फोटो)

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Rahul Gandhi on Bihar Flood: बिहार में बाढ़ से हाहाकार, राहुल गांधी और खरगे ने दुख जताया, कार्यकर्ताओं से की मदद की अपील
Bihar में आरक्षण पर NDA में दरार? Chirag Paswan के खिलाफ उठी नई आवाज, उपवर्गीकरण की मांग ने बढ़ाया सियासी पारा