गैंगरेप में नाकाम रहने पर पहले घर में लगाई आग, फिर लड़की को मार दी गोली

रोहतास जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में एक महादलित लड़की से पहले गैंगरेप की कोशिश की गई। उसके बाद उस घर को जला दिया गया जला रेप की कोशिश हुई थी। अब आज सुबह पीड़िता को गोली मार दिया गया।
 

Asianet News Hindi | Published : Dec 17, 2019 7:11 AM IST

रोहतास। बिहार में बेटियां अब सुरक्षित नहीं है। जी हां, यहां लड़कियों के अस्मत के साथ दरिंदे जिस तरीके से घिनौना खेल खेल रहे है, उससे यहीं लगता है। मुजफ्फपुर में रेप की नाकाम कोशिश में जिंदा जलाई गई लड़की की चिंता की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि ऐसा ही एक और मामला रोहतास जिले से सामने आया है। जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के रामोडीह गांव में  अनुसूचित जाति की एक लड़की के साथ पहले दुष्कर्म की कोशिश की गई। इसमें नाकाम रहने पर पीड़िता के घर को जलाया गया और उससे भी दरिंदों का जी नहीं भरा तो अपराधियों ने मंगलवार को लड़की को गोली मार दी। गोली लड़की के गले में लगी है। इस समय वो अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। 

रविवार की सुबह की थी रेप की कोशिश 
इस घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है। तीन थानों की पुलिस गांव में कैंप कर रही है। लेकिन जिस तरह से पुलिस की मौजूदगी में घर में आग लगाई गई और गोली मारी गई वो पुलिस की मौजूदगी पर सवाल खड़ा करती है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह शौच से घर लौट रही लड़की को चार बदमाशों ने अगवा कर सुनसान घर में दुष्कर्म की कोशिश की थी। लड़की के चीखने-चिल्लाने जब लोग जुटने लगे तो बदमाश भाग निकले। इसके बाद पुलिस को शिकायत पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 

Latest Videos

गांव में पुलिस कर रही कैंप
जिस दिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, उसी रात में उस घर को पुलिस को मौजूदगी में उस घर में आग लगा दी गई, जहां अपराधियों ने लड़की से गैंगरेप की कोशिश की थी। हालांकि लोगों की सक्रियता से आग पर जल्द काबू पा लिया गया। घर को कोई खास क्षति नहीं हुई। थानाध्यक्ष संजय यादव ने बताया कि पुलिस किसी भी अनहोनी की आशंका को बल नहीं देना चाहती है। इसलिए एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस कैंप की जा रही है। स्थिति नियंत्रण में है। आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया तथा पीड़ित लड़की का 164 में बयान दर्ज कराया जा चुका है। 

आज सुबह मारी गोली, इलाज जारी
लड़की को आज सुबह गोली मार दी गई। गोलीबारी के बारे में लड़की के पिता ने बताया कि वो अपने दादी के साथ शौच के लिए गई हुई थी। इसी दौरान वहां पहले से घात लगाए अपराधियों ने फायरिंग कर दी। गोली की आवाज सुन जब हमलोग उस ओर गए तो देखा कि उनकी बेटी जमीन पर गिरी छटपटा रही थी। इसके बाद गांव के अन्य लोग वहां जुट गए। फिलहाल लड़की का इलाज राजपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। 

Share this article
click me!

Latest Videos

Congress LIVE: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हरियाणा के चरखी दादरी में जनता को संबोधित किया
नवरात्र में भूलकर भी न करें ये 5 काम, जानें किन-किन चीजों का रखना चाहिए ध्यान । Navratri 2024
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के नूंह में जनता को संबोधन।
'हिम्मत कैसे हुई पूछने की' भरी अदालत में वकील पर क्यों भड़के CJI चंद्रचूड़
इन 7 देशों ने चौतरफा दुश्मनों से घिरे दोस्त इजराइल का साथ बीच मझधार में छोड़ा । Israel Iran Conflict