
पटना। बिहार में लड़कियों से दुराचार की घटनाएं थमती नजर नहीं आ रही है। पटना गैंगरेप में अभी पुलिस की जांच चल ही रही है। इसी बीच पटना हाईकोर्ट के जज के स्टेनो पर घर में घुसकर नाबालिग लड़की से छेड़खानी का आरोप लगा है। मामले में प्राथमिकी दर्ज हुए एक महीना से अधिक हो चुका है लेकिन आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। मिली जानकारी के अनुसार अपने रसूख का इस्तेमाल कर पुलिस अबतक पुलिस की पकड़ से बाहर है। हालांकि एएसपी लॉ एंड ऑर्डर स्वर्ण प्रभात ने कहा कि मामले की जांच चल रही है, आरोपी जल्द ही पुलिस की पकड़ में होगा।
अपने रसूख का इस्तेमाल कर अब तक बचा है आरोपी
मामले का आरोपी पटना हाईकोर्ट के एक जज का स्टेनो है। आरोपी की पहचान अदालतगंज स्थित क्वार्टर में रहने वाले विकास कुमार पंकज के रूप में हुई है। उसपर आरोप है कि एक नंवबर को जब पीड़िता के माता-पिता घर में नहीं थे तो उसने घर में घुसकर नाबालिग लड़की से छेड़खानी की। पीड़िता का बयाना कोतवाली थाने में 8 नवंबर को दर्ज हो गई थी। जिसके आधार पर आईपीसी की धारा 341, 342, 448, 354, 354 (A), 506 और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ था। लेकिन आरोपी अपने रसूख का इस्तेमाल करते हुए पुलिस की गिरफ्त से बचता रहा है।
मां-पिता नहीं थे तभी घर में घुस की छेड़खानी
अपने बयान में पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि एक नवंबर को माता-पिता कुछ काम से औरंगाबाद गए थे। घर में मैं और मेरी बहन थी। तभी दोपहर बाद करीब तीन बजे विकास घर पहुंच गया। लड़की को अकेला देख विकास उसके घर के अंदर घुस गया और दरवाजा अंदर से बंद कर दिया। उस वक्त लड़की घर में अपनी बहन के साथ थी। आरोपी लड़की के साथ छेड़खानी करने लगा। डर के मारे दोनों बहनें चिल्लाने लगीं। लड़कियों की चिल्लाने से आस-पास के लोगों के जुटने के डर से विकास वहां से भाग गया। लड़कियों में घटना की जानकारी 7 नवंबर को माता-पिता को दी। जिसके बाद 8 नवंबर को मामला दर्ज हुआ।
लिया जा रहा आरोपी के मोबाइल का लोकेशन
लेकिन मामला होने के 36 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाना पुलिसिया कार्यशैली पर सवाल खड़ी करती है। पीड़िता के परिजन अब भी डरे हुए है। उनका कहना है कि जो आमदी घर में घुसकर छेड़खानी कर सकता है वह बाहर में और भी कुछ कर सकता है। हालांकि मामले के बारे में एएसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। पीड़िता से भी पूछताछ की गई है। आरोपी के मोबाइल का लोकेशन लिया जा रहा है। उसकी जल्द गिरफ्तारी होगी।
बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।