पूर्व मुखिया के पति की धारदार हथियार से काटकर हत्या, लोगों ने किया रोड जाम, इलाके में तनाव

मामला बिहार के जमुई जिले का है। जहां के अवगिला चौरासा पंचायत की पूर्व मुखिया के पति की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। मृतक का लाश खेत में फेंका मिला। लाश मिलने के बाद से इलाके में तनाव है। 
 

Asianet News Hindi | Published : Feb 7, 2020 10:57 AM IST

जमुई। बीते 10-12 घंटे से गायब चल रहे चौरासा पंचायत की पूर्व मुखिया के पति की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक का शव शुक्रवार को चौरासा गांव में एक खेत से बरामद किया गया। मृतक नवल कुमार रविदास गुरुवार की शाम 6 बजे घर से निकला था जिसके बाद से वो वापस नहीं लौटा था। परिजन देर रात तक उसकी खोजबीन किये लेकिन कहीं पता नहीं चला। इसके बाद शुक्रवार की सुबह नवल रविदास का शव खेत से बरामद हुआ। लाश मिलने के बाद पूर्व मुखिया के घर मातम छाया है। 

धारदार हथियार से की गई हत्या
शव देखने के ऐसा लगता है कि रविदास की हत्या धारदार हथियार से काटकर बड़ी बेरहमी से की गई है। शव को बरामद होने के बाद परिजनों में जहां मातम का माहौल है वहीं आक्रोशित लोगों ने सिकंदरा-नवादा सड़क मार्ग को जाम कर हत्या का विरोध जताया। शव की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस घटनास्थल पहुंची। लाश को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक रविदास की पत्नी सबुजा देवी अलीगंज प्रखंड के अवगिला चौरासा गांव की पूर्व मुखिया रही है।

Latest Videos

सीमेंट कारोबारी पर लगाया हत्या का आरोप
साबुजा देवी और बेटी अंजनी कुमारी ने हत्या का आरोप चंद्रदीप बाजार के एक सीमेंट व्यवसायी अनिल साव पर लगाया है। मृतक के परिजनों के अनुसार सीमेंट की खरीददारी के बाद बकाया राशि को लेकर अनिल साव के साथ कुछ तनाव चल रहा था। मृतक की बेटी अंजनी कुमारी ने बताया कि सीमेंट व्यवसायी अनिल साव ने ही धोखे से बुलाकर उसकी हत्या की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद चन्द्रदीप पुलिस मौके पर पहुंची। खोजी कुत्ता बुलाकर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 

Share this article
click me!

Latest Videos

Lalbaugcha Raja Live Darshan | गणेश चतुर्थी 2024 | मुंबई गणेशोत्सव | LaLbaugcha Raja |
महिला SDM पर टूट पड़ी घूंघट वाली आंटी, कुछ ना कर सकी पुलिस-VIDEO VIRAL
'BJP के मुंह पर कड़ा तमाचा है SC का आदेश' Kejriwal की जमानत पर AAP गदगद #Shorts
2029 में कौन बनेगा देश का प्रधानमंत्री? योगी-राहुल में किसका राजयोग है प्रबल
कोलकाता केस: अब तक जो ना हुआ अब वो करने जा रही CBI