सेना के जवानों को फंसाती थी यह पाकिस्तानी हसीना, फिर इस तरह उनको जासूसी के लिए करती थी मजबूर

यह लेडी खासतौर से फेसबुक के जरिए वर्दी वाले जवानों की फोटो देखकर उनसे दोस्ती करती है। फिर जवानों को वीडियो कॉल करके अश्लील बातें करती है और मैसेज भेजती है। ताकि वह इसके जाल में पूरी तरह से फंस जाएं।

Asianet News Hindi | Published : Nov 10, 2019 11:48 AM IST

पटना (बिहार). भारतीय सेना के जवानों को अपने हुस्न के जाल में हनी ट्रैप में फंसाने वाली पाकिस्तानी महिला का चहेरा सामने आया है। हालांकि अभी भारतीय खुपिया एजेंसियों का इसका नाम तो पता नहीं चला है। लेकिन इतनी जानकारी मिली है कि यह फिलहाल कहां रहती है।

सेना के जवानों से हुस्न के दमपर लेती थी अहम जानकारियां
दरअसल, यह पाकिस्तानी हसीना कराची शहर में रहती है। वह पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम करती है। यह महिला पहले अपने हुस्न के दमपर सोशल मीडिया के माध्यम से भारतीय जवानों को फंसाती है। फिर उनसे अपनी खूबसूरती का दीवाना बना कर भारतीय सेना के कई अहम राज उगलवाती है।

Latest Videos

जवानों को वीडियो कॉल के जरिए करती थी अश्लील बातें
जानकारी के मु्ताबिक, यह महिला आईएसआई  एजेंसी के लिए लंबे समय से एजेंट का काम कर रही है। उसका काम है भारतीय सेना के जवानों को फंसाना। यह लेडी खासतौर से फेसबुक के जरिए वर्दी वाले जवानों की फोटो देखकर उनसे दोस्ती करती है। फिर जवानों को वीडियो कॉल करके अश्लील बातें करती है और मैसेज भेजती है। ताकि वह इसके जाल में पूरी तरह से फंस जाएं। यही नहीं जव सैनिक इसके जाल में फंस जाते है तो वह उनको जानकारी के बदले पैसे भी देती है।

राजस्थान में पकड़ाए थे दो जवान
फिलहाल देश में सेना के आधा दर्जन से ज्यादा जवान हनीट्रेप के शिकार हो चुके हैं। कुछ दिन पहले राजस्थान के जोधपुर से दो जवानों को खुफिया जानकरी भेजते हुए पकड़ा था, जो पिछले डेढ़ साल से एक आईएसआई महिला एजेंट के जाल में बुरी तरीके से फंसे थे।
 

Share this article
click me!

Latest Videos

LIVE: हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव परिणाम 2024 | ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट
LIVE: जयराम रमेश और पवन खेड़ा द्वारा कांग्रेस पार्टी की ब्रीफिंग
Haryana Chunav Result : BJP की जीत के बाद क्या बोले नायब सैनी, किसे दिया क्रेडिट
'कांग्रेस के लिए लोगों ने लगाया नो एंट्री का बोर्ड' Haryana Election Result के बाद PM Modi ने सुनाया
5 कारण, आखिर क्यों जम्मू कश्मीर में कांग्रेस-नेशनल कांफ्रेंस गठबंधन को मिली मजबूती