मुर्गे की मर्डर मिस्ट्री बनी पुलिस के लिए चुनौती, केस को सुलझाने में छूटे पसीने

Published : Nov 21, 2019, 06:37 PM ISTUpdated : Nov 21, 2019, 06:49 PM IST
मुर्गे की मर्डर मिस्ट्री बनी पुलिस के लिए चुनौती, केस को सुलझाने में छूटे पसीने

सार

ये हैरान कर देने वाला मामला बिहार के कैमूर जिले में सामने आया है। जिसको सुलझाना पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। इसके लिए पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है। मुर्गे का पोस्टमार्टम भी कराया गया है।

कैमूर, (बिहार). अभी तक पुलिस को मर्डर-डकैती जैसे अपराधियों को खोजने में परेशानी का सामना करना पड़ता था। लेकिन बिहार में एक मुर्गा की हत्या का रोचक मामला सामने आया है। जिसको सुलझाने में पुलिसकर्मियों के पसीने छूट रहे हैं। हालांकि 7 लोगों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज हो गया है।

पुलिस को चुनौती बनी मु्र्गे की हत्या
दरअसल, ये हैरान कर देने वाला मामला बिहार के कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र में सामने आया है। जिसको सुलझाना सिपाहियों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। फिरोजपुर गांव की रहने वाली कमला देवी ने पुलिस को दी शिकायत में अपने पड़ोसियों पर मुर्गे को मार डालने का आरोप लगाया है।

चट से कर दी मुर्गे की गर्दन
महिला अपने मरे मुर्गे को पुलिस के पास ले गई और पूरे मामले को शिकायत के जरिए बताया, सर मैंने एक मुर्गा फार्म खोल रखा है। मैं इसी के जरिए अपने घर का खर्चा चलाती हूं। लेकिन मेरे पड़ोसी ने इसको चुरा लिया। जब उसको पता चला कि मैंने उसको चोरी करते हुए देखे लिया है तो उन्होंन उसकी गर्दन मरोड़ कर हत्या कर दी। जब हम लोग उनके घर पर इस बारे में बात करने के लिए गए तो उन्होंने हमारे साथ मारपीट की। जिसमें मेरा बेटा इंदल घायल हो गया है।

पुलिस ने कराया मुर्गे का पोस्टमार्टम 
पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद मुर्गे का जिला पशु अस्पताल में पोस्टमार्टम भी कराया है। वहीं पशु चिकित्सक सुशील कुमार का कहना है कि पुलिस एक मुर्गे को लेकर आई थी, जो मर चुका था, उसकी गर्दन के पास खून का धब्बा मिला था। हमने इसकी रिपोर्ट पुलिस को दे दी है।
 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 27 July 2026: बिहार-झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए कहां होगी झमाझम बारिश
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा..लेकिन जेल भेजे गए तेज प्रताप यादव? NEET पेपरलीक से क्या कनेक्शन?