जमालपुर कोरोना का नया हॉटस्पॉट, 20 मरीज मिले, बिहार में 131 हुई कोरोना मरीजों की संख्या

Published : Apr 22, 2020, 02:33 PM IST
जमालपुर कोरोना का नया हॉटस्पॉट, 20 मरीज मिले,  बिहार में 131 हुई कोरोना मरीजों की संख्या

सार

मुंगेर का जमालपुर शहर अब बिहार का नया कोरोना हॉटस्पॉट बन चुका है। यहां से अबतक 20 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। दूसरी ओर आज कोरोना के पांच और नए मरीज मिले। इस तरह राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 131 हो चुकी है।   

जमालपुर। एशिया के सबसे पुराने रेल काऱखानों में से एक जमालपुर रेल कारखाना के लिए लौहनगरी के रूप में मशहूर मुंगेर का जमालपुर शहर अब कोरोना का हॉटस्पॉट बन चुका है। 15 अप्रैल को नालंदा के मरकज से वापस एक बुर्जुग में कोरोना की पुष्टि हुई थी। इस बुर्जुग से अबतक जमालपुर में 19 और लोगों में कोरोना का खतरनाक वायरस फैल चुका है। इस तरह मुंगेर के जमालपुर शहर में अबतक 20 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं।

मंगलवार की शाम यहां के सात लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। जिसमें चार महिला और तीन पुरुष थे। आशंका जताई जा रही है कि यहां से कोरोना के और पॉजिटिव मरीज मिलेंगे। क्योंकि जमाती के संपर्क में आने वाला एक व्यक्ति वार्ड प्रतिनिधि और आलू का थोक व्यापारी है। बीते दिनों जब उसे खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी नहीं थी तब वह लगातार क्षेत्र में सक्रिय था। 

पुलिस के अधिकारियों पर भी खतरा
जमालपुर से अबतक कोरोना के 20 मरीज मिल चुके हैं। जबकि मंगलवार को भी 132 लोगों का सैंपल जांच के लिए पटना भेजा गया है। इन 132 लोगों में पुलिस के भी लोग शामिल हैं। बता दें कि कोरोना पॉजिटिव मिला वार्ड प्रतिनिधि मुंगेर के पूर्व एसपी आशीष भारती के समय बनाए गए पुलिस मित्र की टीम में भी शामिल था। मिली जानकारी के अनुसार जमालपुर के पुलिस मित्र में 50 सदस्य शामिल हैं। जो बीते दिनों लॉकडाउन लगने के बाद जमालपुर के जरूरतमंद लोगों के बीच राशन का वितरण कर रहे थे। इसमें जिले की वर्तमान एसपी लिपि सिंह भी शामिल होती रही है। साथ ही मीडिया के भी कई लोग राशन वितरण कार्यक्रम को कवर करने के लिए मौजूद रहा करते थे। ऐसे में यहां संक्रमण और बढ़ने की आशंका है। 

आज कोरोना के पांच और मरीज मिले
दूसरी तरफ बिहार में कोरोना के मरीजों की संख्या लगतार बढ़ती जा रही है। आज अभी तक कोरोना के पांच और मरीज मिल चुके हैं। बुधवार को मिले पांच कोरोना पॉजिटिव मरीज के साथ ही राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 131 हो गई है। आज मिले पांच पॉजिटिव मरीजों में से तीन पटना के एक नालंदा और एक पूर्वी चंपारण के हैं। पटना के खाजपुरा क्षेत्र से दो महिला जिनकी उम्र 30 और 57 वर्ष हैं कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जबकि 62 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके अलावा नालंदा का 26 वर्षीय एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। जबकि पूर्वी चंपारण के 25 वर्षीय युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है। 
 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Bihar Classroom Viral Video: 'लॉलीपॉप अभी मत खाओ...', टीचर की गंदी बात पर मचा बवाल
Bihar Shocker : स्टेज पर दुल्हन को मारी गोली, ऐसा खतरनाक सीन किसी फिल्मों में भी नहीं!