बिहार के जमुई में दर्दनाक घटना: 3 बच्चों के साथ मां ने लगाया मौत को गले, परिवार घर छोड़ भागा

Published : Jul 19, 2022, 01:50 PM ISTUpdated : Jul 19, 2022, 02:02 PM IST
बिहार के जमुई में दर्दनाक घटना: 3 बच्चों के साथ मां ने लगाया मौत को गले, परिवार घर छोड़ भागा

सार

बिहार के जमुई जिलें में  पारिवारिक कलह से परेशान होकर एक महिला ने अपने बच्चों सहित कुएं में कूदकर जान दे दी। घटना सोमवार 18 जुलाई की देर रात की है और जानकारी मंगलवार सुबह हुई है। मृतका का पति कोलकाता में काम करता है।

जमुई( बिहार): बिहार के जमुई जिले में एक दर्दनाक घटना हुई है। पारिवारिक कलह के कारण अपने तीन बच्चों के साथ महिला ने कुआं में छलांग लगा दी। तीनों की मौत हो गई। घटना जिले के चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के धनवे गांव की है। महिला द्वारा तीन बच्चों के साथ खुदकुशी करने का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है। ग्रामीणों ने शक जाहिर की है कि महिला ने परिवारिक कलह के कारण ऐसा किया। घटना की सूचना पाकर पुलिस गांव पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे घटना की जांच कर रही है। साथ ही महिला के के अपने बच्चों के साथ आत्महत्या करने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना के बाद से महिला के ससुराल वाले फरार हैं। 
महिला का पति कोलकाता में करता है काम
महिला बबिता देवी (35) अपने तीन बच्चे कृष्णा कुमार (9), अंकुश कुमार (7) और दिलखुश कुमार (5) के साथ देर रात कुआं में छलांग लगाई। सुबह ग्रामीणों ने कुआं में तीनों का शव देखा। महिला का पति पप्पू यादव कोलकाता में काम करता है। घटना के वक्त वह कोलकाता में ही था। महिला का मायका बाराताड़ गांव में है। उसके मायके वाले भी घटना स्थल पर पहुंचे और ससुराल वालों पर कार्रवाई की मांग की। मायके वालों ने ससुराल वालों पर महिला को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। बताया कि 18 साल पूर्व बबिता की पप्पू यादव से शादी हुई थी। उसे ससुराल में काफी प्रताड़ित किया जाता था। चारों की मौत से महिला के मायके वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। 

फरार है ससुरालवाले
घटना के बाद से महिला के ससुराल वाले फरार है। सास, ससुर समेत अन्य ससुरालवालों की तलाश पुलिस कर रही है। वहीं, महिला का पति पप्पू यादव कोलकाता में है। अभी तक वो भी गांव नहीं पहुंचा है। मायके वाले ससुराल वालों पर केस दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं। फिलहाल तीनों शव को सदर अस्पताल जमुई में पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

यह भी पढ़े- बिहार में अनोखा मामला: इस बच्चे को बार-बार काटता है सांप, ग्रामीणों ने जो बात बताई वो कर देगी हैरान

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

पटना में दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर लूट: फिर गांववालों ने जो किया वह गजब था, Watch Video
Bihar Hospital Viral Video: अस्पताल की इमरजेंसी में शराब पार्टी! CCTV में कैद हुई महिलाओं की हरकत