लालू यादव की बेटी ने एक्ट्रेस कंगना को कहा 'आंख की अंधी और दिमाग से पैदल' जानिए क्या है पूरा मामला

Published : May 16, 2021, 02:16 PM ISTUpdated : May 16, 2021, 07:25 PM IST
लालू यादव की बेटी ने एक्ट्रेस कंगना को कहा 'आंख की अंधी और दिमाग से पैदल' जानिए क्या है पूरा मामला

सार

रोहणी यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा 'एक्ट्रेस कंगना राज्यसभा सीट की लिए सरकार की दलाली कर रही हैं। उनकी अंधभक्ति की कोई सीमा नहीं है..? वह तो आंख के अंधी और दिमाग से पैदल हो गई है। राजनीति में पद की चाहत में कंगना ने मानवता का गला घोंट दिया है।

पटना (बिहार). सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट को अपने निशाने पर लिया हुआ है। रोहणी ने ट्वीट कर कंगना पर तंज कसा है।

'आंख की अंधी और दिमाग से पैदल हो गईं कंगना'
रोहणी यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा 'एक्ट्रेस कंगना राज्यसभा सीट की लिए सरकार की दलाली कर रही हैं। उनकी अंधभक्ति की कोई सीमा नहीं है..? वह तो आंख के अंधी और दिमाग से पैदल हो गई है। राजनीति में पद की चाहत में कंगना ने मानवता का गला घोंट दिया है।

कंगना ने गंगा की लाशों को नाइजीरिया का बताया
बत दें कि एक दिन पहले कंगना रनोट ने गंगा में मिल रहीं लाशों को लेकर बयान दिया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि यह शव भारत के नहीं, नाइजीरिया के हैं।  इतना ही नहीं इन वीडियो को भारत के बाहर का बताया था।

कंगना को जेल भेजने की मांग
इतना ही नहीं रोहणी एक  ट्वीट दूसरे में कहा कि हम गलत सुन रहे है कि सही...ग़ाज़ीपुर बोला ना न्यूज़ रिपोर्टर ,वही जो उतरप्रदेश में है ना या Nigeria का है ? ऐसा कोई  झांसी की फ़र्जी रानी बता रही थी। कहीं चची विधायक Nigeria दौरे पे तो नहीं चल गई थीं ? इसकी भी जांच होनी चाहिए.. वो तो फर्जी झांसी की रानी भी बन जाती हैं। कंगना को तो जेल भेज देना चाहिए।

परिवार के सियासी विरोधियों को नहीं छोड़ती रोहणी
रोहणी यादव लालू यादव की दूसरे नंबर की बेटी हैं जो कि अपने पति के साथ सिंगापुर में रहती हैं। लेकिन इन दिन वह सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव हैं। वह सियासी मुद्दों पर भाई तेजस्वी यादव के विरोधियों पर भी निशाना साधती रहती हैं। पिछले दिनों उन्होंने अपने पिता की रिहाई के लिए सोशल मीडिया पर मुहिम भी चलाई थी। इसके लिए अलावा वह पिता के लिए रोजा रखने को लेकर भी चर्चा में आ चुकी हैं।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Bihar Free Electricity: बिहार में किराएदारों की मौज! अब हर महीने मिलेगी 125 यूनिट मुफ्त बिजली
Muzaffarpur Gas Pipeline Blast: JCB से खुदाई करते ही हुआ भयानक धमाका! आखिर कैसे फटा गैस पाइप?