लालू यादव सीढ़ियों से गिरे, कंधे की हड्डी टूटी, कमर में भी चोट, जानिए कैसी है राजद सुप्रीमो की तबीयत

Published : Jul 03, 2022, 08:36 PM ISTUpdated : Jul 03, 2022, 10:50 PM IST
लालू यादव सीढ़ियों से गिरे, कंधे की हड्डी टूटी, कमर में भी चोट, जानिए कैसी है राजद सुप्रीमो की तबीयत

सार

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का एक्सीडेंट हो गया है। वह सीढ़ियां चढ़ते समय गिर गए। पूर्व मुख्यमंत्री, राबड़ी आवास पर रविवार को थे। 

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के साथ रविवार को एक हादसा हो गया है। राबड़ी आवास में सीढ़ी उतरने के दौरान पूर्व सीएम लालू यादव (Bihar Former Chief Minister Lalu Prasad Yadav) गिर पड़े। आनन फानन में श्री यादव को अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि उनके दाहिने कंधे की हड्डी टूट गई है। डॉक्टर्स के अनुसार यह माइनर फ्रैक्चर है। कमर में भी चोट आई है। कंकड़बाग के एक प्राइवेट अस्पताल में एमआरआई कराया गया। प्लास्टर के बाद वे घर आ गए हैं। डॉक्टर्स ने घर पर ही रहकर आराम करने की सलाह दी है। फिलहाल किसी खतरे या चिंता की बात नहीं है। 

जमानत पर जेल से बाहर हैं लालू यादव

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव सूबे के कुख्यात चारा घोटाले में आरोपी हैं। कोर्ट ने उनको इस मामले में दोषी करार देते हुए सजा सुनाया है। कई साल तक जेल में रहने के बाद लालू यादव बीते दिनों जेल से जमानत पर बाहर आए हैं। स्वास्थ्य समस्याओं की वजह से वह काफी दिनों से अस्पताल में थे। इन दिनों पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास में ही लालू प्रसाद यादव रह रहे हैं। 

उतर रहे थे सीढ़ियों से, संतुलन बिगड़ा

दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री का सरकारी आवास दो मंजिला है। रविवार को पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव सीढ़ियां उतर रहे थे। उतरने के दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया। संतुलन बिगड़ने से वह सीढ़ियों से फिसलकर गिर गए। नीचे लुढ़कने से उनको काफी चोटें आई हैं। आनन फानन में परिजन उनको लेकर स्थानीय अस्पताल पहुंचे। यहां एमआरआई वगैरह हुआ। डॉक्टर्स के मुताबिक पूर्व सीएम के दाहिना कंधे की हड्डी में माइनर फ्रैक्चर है। कमर में भी चोट है।

डॉक्टर्स ने दी आराम की सलाह

सभी जांच करने के बाद आवश्यक उपचार कर डॉक्टर्स ने पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव को घर भेज दिया है। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है। डॉक्टर्स ने श्री यादव को आराम की सलाह दी है। उधर, लालू प्रसाद यादव को चोट लगने की सूचना जैसे ही बाहर आई हजारों की संख्या में उनके शुभचिंतक, पार्टी कार्यकर्ता आवास के आसपास जुटने लगे और अपने नेता के स्वास्थ्य की जानकारी लेने में लगे रहे। 

यह भी पढ़ें:

एयर इंडिया में जॉब इंटरव्यू देने के लिए इस एयरलाइन्स के कर्मचारी छुट्टी पर, 55 प्रतिशत उड़ानें लेट, मचा हड़कंप

व्यक्तिगत हमले के बाद सामने आए नुपुर शर्मा की याचिका की सुनवाई करने वाले सुप्रीम कोर्ट के जज, कही बड़ी बात

भारत में लंबे समय तक शासन करने वाली पार्टियों के पतन का मजाक नहीं बनाएं, सीख लें: पीएम मोदी

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

सिर्फ 1 रुपए में यहां की सरकार दे रही है जमीन! जानें नियम और आखिरी तारीख
Patna Weather Today: पटना में 6 दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दी चेतावनी