रांची रिम्स डायरेक्टर के बंगले में हैं लालू यादव, सुरक्षा में लगे 9 जवान कोरोना पॉजिटिव

Published : Aug 21, 2020, 01:43 PM ISTUpdated : Aug 21, 2020, 02:14 PM IST
रांची रिम्स डायरेक्टर के बंगले में हैं लालू यादव, सुरक्षा में लगे 9 जवान कोरोना पॉजिटिव

सार

चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता और रिम्स के पेइंग वार्ड में इलाजरत लालू के डॉक्टर ने कहा कि अस्पताल संक्रमण से भरा था। इस कारण लालू को दूसरे वार्ड में शिफ्ट करने का प्रस्ताव रिम्स प्रशासन को भेजा गया था। इस प्रस्ताव को जिला प्रशासन से भी मंजूरी मिल गई थी। इसके बाद लालू यादव को एक कैली डायरेक्टर बंगले में शिफ्ट किया गया था।  

पटना (Bihar) । राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को इस समय रांची रिम्स के एक कैली डॉयरेक्टर बंगले में रखा गया है। यहां उनकी सुरक्षा में तैनात 9 जवान कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। यह सभी जवान बंगले के बाहर तैनात थे। वहीं, रिम्स के अधीक्षक विवेक कश्यप ने कहा कि सभी जवानों को इलाज के लिए भेजा गया है।

5 अगस्त से डायरेक्टर बंगले में शिफ्ट हैं लालू
रिम्स अधीक्षक विवेक कश्यप ने कहा है कि सभी 9 सुरक्षाकर्मियों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया। साथ ही इसकी रिपोर्ट डीएम रांची को भेज दी गई है। बता दें कि 5 अगस्त को ही लालू प्रसाद यादव को रांची रिम्स के डायरेक्टर बंगले में शिफ्ट किया गया था।

लालू के डाक्टर ने कही ये बातें
चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता और रिम्स के पेइंग वार्ड में इलाजरत लालू के डॉक्टर ने कहा कि अस्पताल संक्रमण से भरा था। इस कारण लालू को दूसरे वार्ड में शिफ्ट करने का प्रस्ताव रिम्स प्रशासन को भेजा गया था। इस प्रस्ताव को जिला प्रशासन से भी मंजूरी मिल गई थी। इसके बाद लालू यादव को एक कैली डायरेक्टर बंगले में शिफ्ट किया गया था।
 
PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

'फैजल खान की गिरफ्तारी…' Raushan Anand ने फिर किए हैरान करने वाले खुलासे, Khan Sir पर गंभीर आरोप
भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा उलटफेर! अब पुलिसकर्मियों पर ही दर्ज हुई FIR