कौन है ये महिला जिसकी कावंड यात्रा के दौरान आगे-पीछे चलते हैं जवान, सड़कों पर आशीर्वाद के लिए उमड़ती है भीड़

कृष्णा बम के नाम से फेमस ये टीचर ने 108 किमी दौड़कर 13 घंटे में सुल्तानपुर से देवघर की यात्रा की थी।  कोरोना काल में वो दो साल यात्रा नहीं कर पाईं थी। अब 2022 में उन्होंने फिर से अपनी यात्रा शुरू कर दी है। 

Pawan Tiwari | Published : Jul 18, 2022 8:23 AM IST / Updated: Jul 18 2022, 02:50 PM IST

पटना. सावन के महीने की शुरुआत हो गई है। सावन के महीने में लोग कावंड यात्रा निकालकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए लिए पैदल देवघर पहुंचते हैं। बाबा बैद्यनाथ में सावन में कावंड यात्रा के जरिए जलाभिषेक किया जाता है। ऐसे में हम आपको एक ऐसी महिला टीचर के बारे में बता रहे हैं जो हर साल सवान के महीने में बाबा बैद्यनाथ पहुंचती है। बिहार और झारखंड के लोग उन्हें देवी की तरह मानते हैं। सोशल मीडिया में भी इनकी कई फोटो वायरल हो चुकी हैं। कृष्णा बम के नाम से फेमस ये टीचर ने 108 किमी दौड़कर 13 घंटे में सुल्तानपुर से देवघर की यात्रा की थी। 

1982 से लगातार 2019 तक सावन के हर सोमवार को वह सुल्तानगंज से दौड़ कर जलाभिषेक करने देवघर बाबा मंदिर पहुंचती थी। कोरोना काल के कारण दो सालों तक वह अपनी यात्रा नहीं कर पाईं। एक बार फिर से उन्होंने अपनी यात्रा शुरू की है। अब लोग उन्हें मां कृष्णा बम के नाम से जानने लगे हैं। बता दें कि कावंड़ यात्रा करने वाले बोल बम के नारे लगाते हैं। कृष्णा बम के नाम से 13 घंटे में 108 किलो मीटर दौड़कर उन्होंने बाबा बैद्यनाथ के जलाभिषेक का रिकॉर्ड बनाया था। कृष्णा बम 68 साल की हैं। वो इस उम्र में भी कावंड यात्रा कर रही हैं। 

Latest Videos

मिलती है कड़ी सुरक्षा 
वे सावन के हर सोमवार को सुल्तानगंज से 'डाक बम' के रूप में देवघर पहुंचती हैं और बाबा वैद्यनाथ का जलाभिषेक करती हैं। बता दें कि डाक बम उसे कहा जाता है जो गंगाजल लेकर लगातार चलते या दौड़ते हुए 24 घंटे के अंदर सुल्तानगंज से देवघर 108 किलोमीटर की दूरी तय कर पहुंचता है। जब वे सावन के महीने में देवघर के लिए निकलती हैं तो उन्हें देखने और उनसे आर्शीवाद लेने के लिए रास्ते में हजारों लोग लाइन में लगे रहते हैं। इनकी यात्रा के दौरान पुलिस का कड़ा पहरा भी रहता है।

इसे भी पढ़ें-  सावन सोमवार: देवघर में लगी 12 किमी लंबी लाइन, जानें बाबा बैद्यनाथ को क्यों चढ़ाया जाता है कांचा जल

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया