पति ने नाम पर निकाला लोन, पैसा मिलते ही प्रेमी संग फरार हुई दो बच्चों की मां

Published : Dec 09, 2019, 03:00 PM IST
पति ने नाम पर निकाला लोन, पैसा मिलते ही प्रेमी संग फरार हुई दो बच्चों की मां

सार

शादी को प्यार और विश्वास का रिश्ता माना जाता है। बच्चे होने के बाद इस रिश्ते की डोर और मजबूत हो जाती है। लेकिन कई बार पैसे के कारण इस रिश्ते को शर्मसार होना पड़ता है।

बांका। पति-पत्नी के रिश्ते से प्यार और विश्वास का रिश्ता माना जाता है। लेकिन कई बार इस पैसा और अन्य कारणों से इस रिश्ते का नाम खराब हुआ है। ताजा उदाहरण बिहार के बांका जिले का है। जहां की एक महिला ने पहले पति के नाम पर बैंक से लोन की अर्जी दी। लोन पास होने के बाद पैसा मिलते ही महिला जेवरात व घर के अन्य कीमती सामानों को लेकर प्रेमी संग भाग गई। मामले में पति ने थाने में न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि आवेदन के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है। 

पांच साल पहले हुई थी शादी, दो बच्चे भी हैं
घटना बांका जिले के शंभुगंज थाने के वारसावाद गांव की है। यहां के एक युवक की शादी पांच वर्ष पूर्व सुल्तानगंज प्रखंड के हलकराचक गांव में हुई थी। युवक के दो बच्चे भी है। जो अपनी मां के इंतजार में है। बताया जाता है कि शादी के बाद से  ही महिला के बहनोई के भाई का उसके ससुराल में आना-जाना था। ससुराल वाले संबंधी समझ कर सबकुछ सामान्य मान रहे थे। लेकिन अंदर ही अंदर महिला का अपने जीजा के भाई प्रदीप यादव (सु्ल्तानगंज प्रखंड के श्यामपुर का वासी) के साथ प्रेम संबंध था। जो शादी के बाद भी चलता रहा।  

महिला के जीजा के भाई पर लगाया आरोप 
कुछ दिन पहले महिला ने अपने पति को तैयार कर बैंक से लोन लेने का आवेदन दिया था। लोन की मंजूरी मिलने के बाद महिला बैंक लोन के लाखों रुपए के साथ-साथ घर के जेवरात और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गई। एक-दो दिनों तक पति व ससुराल के अन्य लोगों ने महिला को बहुत तलाशा। लेकिन कहीं पता नहीं चलने के बाद शंभूगंज थाने में शिकायत कराई। जिसमें सुल्तानगंज निवासी प्रदीप यादव पर महिला को बहला-फुसला कर ले जाने का आरोप लगाया। शिकायत के बाद शंभूगंज पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

प्रतीकात्मक फोटो

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 22 July 2026: बिहार-झारखंड में कहां बरसेंगे बादल, कहां मिलेगी राहत? जानें आपके जिले का ताजा हाल
Weather Forecast 21 July 2026: बिहार-झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए तापमान का भी हाल