घर में घुसकर बदमाशों ने चाचा-भतीजे को मार डाला, सामने आ रही ये वजह

Published : Jan 30, 2021, 11:58 AM IST
घर में घुसकर बदमाशों ने चाचा-भतीजे को मार डाला, सामने आ रही ये वजह

सार

मोतिहारी एसपी नवीन चंद्र झा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिवार वालों से की गई जानकारी के अनुसार मामला जमीनी विवाद का लग रहा है। जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लेगी।

मोतिहारी (Bihar) ।  चाचा-भतीजे की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को उस समय अंजाम दिया गया जब वो अपने घर में बीती रात सो रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल में जुट गई। शुरूआती जांच में जमीन विवाद बताया जा रहा है। यह घटना घोड़ासहन थाना क्षेत्र के ललुआ की है।

यह है पूरा मामला
ललुआ गांव में चिकित्सा विभाग से सेवानिवृत्त डॉ. तारकेश्वर राय का निवास है। जिनके पुत्र अमित कुमार और भाई गामा अपने घर में सो रहे थे। परिवार के लोगों के मुताबिक बीती रात बाइक सवार बदमाशों ने घर पर हमला बोल दिया। बेखौफ बदमाश घर में घुसे और दोनों पर ताबड़तोड़ कई गोलियां मारी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गए। वहीं, पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसपी ने कही ये बातें
मोतिहारी एसपी नवीन चंद्र झा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिवार वालों से की गई जानकारी के अनुसार मामला जमीनी विवाद का लग रहा है। जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लेगी।
 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा..लेकिन जेल भेजे गए तेज प्रताप यादव? NEET पेपरलीक से क्या कनेक्शन?
Weather Forecast 26 July 2026: बिहार-झारखंड में आज कहां होगी बारिश? जानिए आपके जिले का पूरा वेदर अपडेट