मोकामा उपचुनाव: दो गुटों में झड़प के बाद हिंसा, जमकर चले ईंट-पत्थर, कई लोग घायल

Published : Nov 03, 2022, 04:27 PM IST
मोकामा उपचुनाव: दो गुटों में झड़प के बाद हिंसा, जमकर चले ईंट-पत्थर, कई लोग घायल

सार

बिहार में हो रहे उपचुनाव में मोकामा में दो गुटों के बीच विवाद हो गया, कहासुनी से शुरू हुए इस राजनीतिक विवाद ने हिंसक झड़प का रूप ले लिया

मोकामा(Bihar). बिहार में हो रहे उपचुनाव में मोकामा में दो गुटों के बीच विवाद हो गया, कहासुनी से शुरू हुए इस राजनीतिक विवाद ने हिंसक झड़प का रूप ले लिया। मोकामा टाल इलाके के घोसवरी प्रखंड के ईशानगर में दो पक्षों में जमकर झड़प शुरू हो गयी। झड़प के दौरान दोनों पक्षों की तरफ से ईंटे पत्थर चलें जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं। मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है जिसके बाद शांति और कानून व्यवस्था बहाल कि जा सकी है। 

ग्रामीणों ने बताया कि जबरन वोट डलवाने के आरोप में विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग उग्र हो गए और विवाद हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। मौके पर मौजूद पुलिस के जवानों ने दोनों पक्षों के लोगों को घटना स्थल से खदेड़ा इसके बाद शांति और कानून व्यवस्था बहाल की जा सकी है। इलाके में तनाव बना हुआ और अतिरिक्त रिजर्व जवानों को लाया जा रहा है। हालांकि मतदान केंद्रों पर पोलिंग जारी है और लोगों की लंबी लाइन लगी हुई है। 

मोकामा में दांव पर बाहुबलियों पर साख 
बिहार का मोकामा भूमिहारों का बाहुल्य क्षेत्र माना जाता है। इस सीट पर आज उपचुनाव के लिए मतदान चल रहा है। ये मतदान इसलिए हाईवोल्टेज माना जा रहा है कि दोनों ओर से दो बाहुबलियों की बीवियां चुनाव मैदान में हैं। एक ओर मोकामा सीट से चार बार विधायक रहे बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी राजद के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं तो दूसरी ओर बाहुबली नलिनी रंजन उर्फ़ ललन सिंह की पत्नी सोनम देवी बीजेपी व सहयोगी दलों के गठबंधन से मैदान में हैं। 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Patna Weather Today: पटना में 15 जनवरी को कितना बदलेगा मौसम? जानिए कोहरा, ठंड और धूप का पूरा हाल
लालू के बेटे तेज प्रताप का बड़ा दावा, मेरी पार्टी में मर्ज होगी RJD, तेजस्वी को लेकर भी कही बड़ी बात