बिहार में एक दर्जन से अधिक महोत्सव स्थगित, कोरोना को लेकर जारी की गई नई गाइड लाइन

Published : Apr 07, 2021, 11:43 AM IST
बिहार में एक दर्जन से अधिक महोत्सव स्थगित, कोरोना को लेकर जारी की गई नई गाइड लाइन

सार

पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद ने कहा कि भभुआ में मुंडेश्वरी महोत्सव और गोपालगंज में होने वाला थावे महोत्सव का आयोजन होना था। लेकिन, कोरोना के प्रभाव को देखते हुए आगे इनके आयोजन का निर्णय लिया जाएगा।  

पटना (Bihar) । बिहार में कोरोना का संक्रमण बढ़ गया है। जिसे देखते हुए अप्रैल में होने वाले एक दर्जन से अधिक महोत्सव नहीं हो सकेंगे। इस संबंध में सोमवार को पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद ने गाइड लाइन भी जारी कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने अप्रैल में होने वाले सरकारी स्तर पर वैशाली, पटना साहिब, थावे समेत किसी भी महोत्सव का आयोजन नहीं होगा। साथ, ही मई में होने वाले आयोजनों पर दोबारा से बैठक कर निर्णय लिया जाएगा।

पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद ने कहा कि भभुआ में मुंडेश्वरी महोत्सव और गोपालगंज में होने वाला थावे महोत्सव का आयोजन होना था। लेकिन, कोरोना के प्रभाव को देखते हुए आगे इनके आयोजन का निर्णय लिया जाएगा।

अप्रैल में वैशाखी के मौके पर पटना साहिब महोत्सव, महावीर जयंती पर वैशाली में वैशाली महोत्सव,नालंदा में कुंडलपुर महोत्सव व जमुई में लछुआर महोत्सव का आयोजन होना था।

पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद ने कहा कि 10 अप्रैल को बेतिया में होने वाला अमृत महोत्सव को भी स्थगित कर दिया गया है। देश की आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य पर होने वाले इस महोत्सव में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल एवं प्रदेश के कई मंत्री और बड़े नेता आने वाले थे। इस महोत्सव की पूरी तैयारी भी हो गयी थी। अब विभाग एक मई को अमृत महोत्सव कर सकता है।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 22 July 2026: बिहार-झारखंड में कहां बरसेंगे बादल, कहां मिलेगी राहत? जानें आपके जिले का ताजा हाल
Weather Forecast 21 July 2026: बिहार-झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए तापमान का भी हाल