एक साल की मासूम बेटी के सामने मां की निर्मम हत्या, दहेज के 10 हजार रुपए बना मर्डर की वजह

Published : Nov 11, 2022, 12:38 PM ISTUpdated : Nov 11, 2022, 03:11 PM IST
एक साल की मासूम बेटी के सामने मां की निर्मम हत्या, दहेज के 10 हजार रुपए बना मर्डर की वजह

सार

दहेज के लिए एक साल की मासूम बच्ची के सामने उसकी मां की हत्या कर दी गई। आरोप है कि ससुराल वालों ने एक साल की बेटी के सामने महिला को मार दिया।

गोपालगंज(Bihar).  दहेज के लिए एक साल की मासूम बच्ची के सामने उसकी मां की हत्या कर दी गई। आरोप है कि ससुराल वालों ने एक साल की बेटी के सामने महिला को मार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक घटना जादोपुर थाना क्षेत्र गम्हरिया गांव की है। यहां के रहने वाले सुरेश यादव की शादी 2 साल पहले लीलावती के साथ हुई थी। युवती के मायके वालों का आरोप है कि लीलावती को उसके ससुराल वाले दहेज के 10 हजार रुपयों के लिए लगातार परेशान कर रहे थे। उनका कहना है कि इसी के चलते ससुराल वालों ने लीलावती की 1 साल की मासूम बेटी के सामने उसे मार डाला।

पुलिस कर रही मामले की जांच
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां बिस्तर पर लीलावती(23) की लाश पड़ी हुई थी। सामने उसकी 1 साल की बेटी बैठकर रो रही थी। इसी बीच लीलावती के मायके वाले भी पहुंच गए और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगी हुई है।

बेटी होने के बाद कर रहे थे प्रताड़ित
जादोपुर थाने के बाबू विशुनपुर भठवा नया टोला गांव के रहने वाले सुखराज यादव की पुत्री लीलावती देवी की शादी 3 साल पहले मई 2018 में गम्हरिया गांव के सुबास यादव के पुत्र सुरेश यादव के साथ हुई थी। शादी के बाद एक साल की बेटी अनुष्का कुमारी है। बेटी होने के बाद से महिला को प्रताड़ित करने का सिलसिला शुरू हो गया। मृतक का भाई जितेंद्र यादव ने ससुराल वालों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Anant Singh Oath Ceremony: अपने अंदाज में शपथ लेने लगे अनंत सिंह, नीतीश कुमार से ऐसे हुई मुलाकात
Bihar Board 12th Exam Start, लेकिन इन रोती-गिड़गिड़ाती बच्चियों का भविष्य बर्बाद