एक साल की मासूम बेटी के सामने मां की निर्मम हत्या, दहेज के 10 हजार रुपए बना मर्डर की वजह

दहेज के लिए एक साल की मासूम बच्ची के सामने उसकी मां की हत्या कर दी गई। आरोप है कि ससुराल वालों ने एक साल की बेटी के सामने महिला को मार दिया।

Ujjwal Singh | Published : Nov 11, 2022 7:08 AM IST / Updated: Nov 11 2022, 03:11 PM IST

गोपालगंज(Bihar). दहेज के लिए एक साल की मासूम बच्ची के सामने उसकी मां की हत्या कर दी गई। आरोप है कि ससुराल वालों ने एक साल की बेटी के सामने महिला को मार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक घटना जादोपुर थाना क्षेत्र गम्हरिया गांव की है। यहां के रहने वाले सुरेश यादव की शादी 2 साल पहले लीलावती के साथ हुई थी। युवती के मायके वालों का आरोप है कि लीलावती को उसके ससुराल वाले दहेज के 10 हजार रुपयों के लिए लगातार परेशान कर रहे थे। उनका कहना है कि इसी के चलते ससुराल वालों ने लीलावती की 1 साल की मासूम बेटी के सामने उसे मार डाला।

Latest Videos

पुलिस कर रही मामले की जांच
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां बिस्तर पर लीलावती(23) की लाश पड़ी हुई थी। सामने उसकी 1 साल की बेटी बैठकर रो रही थी। इसी बीच लीलावती के मायके वाले भी पहुंच गए और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगी हुई है।

बेटी होने के बाद कर रहे थे प्रताड़ित
जादोपुर थाने के बाबू विशुनपुर भठवा नया टोला गांव के रहने वाले सुखराज यादव की पुत्री लीलावती देवी की शादी 3 साल पहले मई 2018 में गम्हरिया गांव के सुबास यादव के पुत्र सुरेश यादव के साथ हुई थी। शादी के बाद एक साल की बेटी अनुष्का कुमारी है। बेटी होने के बाद से महिला को प्रताड़ित करने का सिलसिला शुरू हो गया। मृतक का भाई जितेंद्र यादव ने ससुराल वालों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

Share this article
click me!

Latest Videos

Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election