2 लाख रुपये में बेटे को बेचकर प्रेमी के साथ फरार हुई कलियुगी मां, शर्मसार हुई ममता

Published : Jan 22, 2020, 03:31 PM ISTUpdated : Jan 22, 2020, 03:59 PM IST
2 लाख रुपये में बेटे को बेचकर प्रेमी के साथ फरार हुई कलियुगी मां, शर्मसार हुई ममता

सार

मां को भगवान का दूसरा रूप कहा जाता है। मां की ममता के छांव में बच्चे अपने-आप को सबसे ज्यादा सुरक्षित महसूस करते है। लेकिन बिहार के सीवान जिले से एक ऐसी कहानी सामने आई है जिसने मां की ममता को शर्मसार कर दिया।   

सीवान। एक कलियुगी मां ने अपने प्रेमी के लिए अपने आठ वर्षीय बच्चे की ही बोली लगा दी। दो लाख रुपए में बच्चे को बेच दिया गया। मां से अलग होकर किसी तरह से कुछ दिनों तक बच्चा खरीददार के पास रहा। लेकिन फिर मौका निकालकर भाग निकला। मामला बिहार के सीवान जिले का है। आरोपी महिला हरियाणा के यमुना नगर की है। करीब छह माह पहले सीवान के एक युवक के साथ प्रेम में फंस कर अपने बेटे के साथ बिहार आ गई थी। लेकिन यहां आने के बाद उसने प्रेमी के लिए अपने बेटे को ही बेच डाला। 

बरेली रेलवे स्टेशन पर मिला बच्चा
मामले का खुलासा तब हुआ जब बिहार से भागकर उक्त बच्चा बरेली चाइल्ड लाईन के अधिकारियों को बरेली रेलवे स्टेशन पर मिला। सहमे बच्चे को देखकर चाइल्ड लाईन के अधिकारियों ने उसे अपने संरक्षण में लिया। भूखे बच्चे को भोजन कराने के बाद उससे पूछताछ की गई। जिसमें उसने अपना नाम-पता बताया। जिसके बाद हरियाणा के यमुना नगर निवासी बच्चे के दादा-दादी को मामले की सूचना दी गई। हरियाणा से पहुंचे बच्चे के दादा-दादी बरेली चाइल्ड लाइन से अपने पोते को ले जाने की आवश्यक तैयारी कर रहे हैं। 

दादा-दादी के साथ जाएगा बच्चा
मामले में पुलिस ने बताया कि बच्चे की मां छह महीने पहले प्रेमी के साथ भागकर बिहार चली आई थी। वह हरियाणा से अपने बच्चे को भी लेकर चली आई थी। महिला के ससुर ने दो लाख रुपए में बच्चे का सौदा करने का आरोप महिला पर लगाया है। फिलहाल बच्चा सहमा हुआ है इस कारण बहुत कुछ बता नहीं पा रहा है। मामले में शिकायत दर्ज होने के बाद हरियाणा और यूपी की पुलिस सीवान पुलिस की मदद ले सकती है।      

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: बिहार-झारखंड के 18 जिलों में अलर्ट, कहीं भारी बारिश तो कहीं तेज हवा का खतरा
Weather Update 17 july 2026: बिहार-झारखंड में आज कहां होगी झमाझम बारिश? जानिए आपके जिले का पूरा हाल