
पटना। एनआरसी, एनपीआर और सीएए के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में चल रहे धरने के खिलाफ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने फिर से हमला बोला है। शाहीन बाग के धरने में शामिल हो रहे लोगों की सोच पर भी उन्होंने टिप्पणी की है। गिरिराज सिंह ने कहा कि शाहीन बाग सुसाइड बॉम्बर का जत्था तैयार कर रहा है। राजधानी दिल्ली में देश के खिलाफ साजिश हो रही है। शाहीन बाग में जारी धरने में एक महिला का बच्चा ठंड से मर जाता है तो वो महिला कहती है कि मेरा बच्चा शहीद हुआ है। ये सुसाइड बॉम्बर नहीं तो क्या है? गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि देश को खिलाफत आंदोलन-2 की जरूरत है।
देश को बचाने के लिए खिलाफत आंदोलन की जरूरत
उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी गिरिराज सिंह शाहीन बाग पर कई बार तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सुसाइड बॉम्बर वाले अपने बयान में कहा कि यदि देश को बचाना है तो खिलाफत आंदोलन-2 चलाना होगा। इसी से देश को सजग करना होगा। बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा पारित किए नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में बीते डेढ़ महीने से हजारों लोग धरने पर बैठे है।
सरकार वापस ले कानून नहीं तो चलता रहेगा धरना
धरने पर बैठे लोगों की मांग है कि जबतक सरकार नागरिकता संशोधन कानून को वापस नहीं लेती है तबतक उन लोगों का विरोध जारी रहेगा। साथ ही ये लोग देश में कभी भी एनआरसी लागू नहीं होने देने की मांग कर रहे हैं। लोगों के इस धरने से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही है। लेकिन परेशानी के बाद भी स्थानीय लोग धरने को समर्थन दे रहे हैं।
बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।