देश को बचाने के लिए दूसरा खिलाफत आंदोलन चलाने की जरूरत, जानें गिरिराज सिंह ने क्यों कहा ऐसा?

बेगूसराय सांसद और भाजपा के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने दिल्ली के शाहीन बाग में चल रहे धरना-प्रदर्शन पर फिर से हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने कहा कि शाहीन बाग सुसाइड बॉम्बर का जत्था तैयार कर रहा है। 
 

Asianet News Hindi | Published : Feb 6, 2020 7:48 AM IST / Updated: Feb 07 2020, 01:26 PM IST

पटना। एनआरसी, एनपीआर और सीएए के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में चल रहे धरने के खिलाफ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने फिर से हमला बोला है। शाहीन बाग के धरने में शामिल हो रहे लोगों की सोच पर भी उन्होंने टिप्पणी की है। गिरिराज सिंह ने कहा कि शाहीन बाग सुसाइड बॉम्बर का जत्था तैयार कर रहा है। राजधानी दिल्ली में देश के खिलाफ साजिश हो रही है। शाहीन बाग में जारी धरने में एक महिला का बच्चा ठंड से मर जाता है तो वो महिला कहती है कि मेरा बच्चा शहीद हुआ है। ये सुसाइड बॉम्बर नहीं तो क्या है?  गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि देश को खिलाफत आंदोलन-2 की जरूरत है। 

देश को बचाने के लिए खिलाफत आंदोलन की जरूरत 
उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी गिरिराज सिंह शाहीन बाग पर कई बार तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सुसाइड बॉम्बर वाले अपने बयान में कहा कि यदि देश को बचाना है तो खिलाफत आंदोलन-2 चलाना होगा। इसी से देश को सजग करना होगा। बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा पारित किए नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में बीते डेढ़ महीने से हजारों लोग धरने पर बैठे है। 

Latest Videos

सरकार वापस ले कानून नहीं तो चलता रहेगा धरना 
धरने पर बैठे लोगों की मांग है कि जबतक सरकार नागरिकता संशोधन कानून को वापस नहीं लेती है तबतक उन लोगों का विरोध जारी रहेगा। साथ ही ये लोग देश में कभी भी एनआरसी लागू नहीं होने देने की मांग कर रहे हैं। लोगों के इस धरने से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही है। लेकिन परेशानी के बाद भी स्थानीय लोग धरने को समर्थन दे रहे हैं। 

Share this article
click me!

Latest Videos

इस्तीफा देने के बाद कहां रहेंगे केजरीवाल, नहीं है घऱ #Shorts
'क्या बेटा इतना बड़ा हो गया जो मां को आंख दिखाए' मोहन भागवत से Arvind Kejriwal ने पूछे 5 सॉलिड सवाल
चुनाव मेरी अग्नि परीक्षा, जनता की अदालत में पहुंचे केजरीवाल #Shorts #ArvindKejriwal
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
मुजफ्फरनगर में क्यों भिड़ गए योगी के 2 मंत्री, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं । Anil Kumar । Kapil Dev