
मुंगेर : बिहार (Bihar) के मुंगेर (Munger) जिले में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की हत्या कर दी गई। मृतक यहां के पहाड़पुर बड़ी गोविंदपुर का रहने वाला था। उसकी हत्या के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। गांव में मातम है। गांव वाले दबी जुबान में प्रेम-प्रसंग में हत्या की बात कर रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक मृतक का नाम संजीव था। शनिवार को उसकी शादी होने वाली थी। शादी से पहले वह आखिरी बार अपनी प्रेमिका से मिलने गया था लेकिन घर नहीं पहुंचा। काफी तलाश के बाद रविवार रात सूचना मिली की सुनसान इलाके में एक युवक की लाश मिली है। जिसके बाद परिजनों ने उसकी पहचानकी।
दो बच्चों की मां से करता था प्यार
ग्रामीणों ने बताया कि गांव के नरेश यादव का सबसे छोटा बेटा संजीव कुमार की शादी बगल के ही गांव में तय हुई थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। शनिवार को बारात जानी थी लेकिन शुक्रवार को अपनी शादी से एक दिन पहले वह घर पर कुछ देर में आने को कहकर निकला। लेकिन पूरी रात हो गई और वह वापस नहीं लौटा तो घर वालों को चिंता हुई। ग्रामीणों के मुताबिक उसकी उम्र 18 साल थी। वह बांका की रहने वाली अपने रिश्तेदार से प्यार करता था। महिला के दो बच्चे भी थे। काफी समय से दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था।
बेटे की हत्या से कोहराम
जब काफी देर तक संजीव घर नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश करने लगे। रविवार रात में धरहरा थाने पर एक युवक के शव मिलने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने पता लगाया और फोटो लेकर उसकी शिनाख्त की तो वह संजीव निकला। जैसे ही बेटे की हत्या की खबर घर पहुंची मातम छआ गया। पुलिस रविवार रात 11 बजे परिजनों को लेकर सदर अस्पताल बांका पहुंची। बेटे की लाश देख परिवार में कोहराम मच गया।
परिजन का हंगामा, पुलिस की जांच
वहीं, पुलिस इस हत्या के पीछे के कारण की जांच कर रही है। लेकिन गांव वालों का कहना है कि प्रेम-प्रसंग के चलते ही उसकी हत्या की गई होगी। इधर बेटे की हत्या के बाद आक्रोशित परिजनों ने धरहरा जमालपुर मुख्य मार्ग पहाड़पुर के पास सड़क को जाम कर दिया। उन्होंने थाना अध्यक्ष पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि पुलिस की लापरवाही की वजह से ही उनके बेटे की जान गई है।
इसे भी पढ़ें-बिहार में पत्नी ने पति को दी ऐसी मौत कि कलेजा कांप गया, झपट्टा मार गर्दन पर दांत से काटा,उजाड़ लिया अपना सुहाग
इसे भी पढ़ें-बिहार के सीवान में भयानक हदासा: मौत बनकर सामने से आया बुलडोजर, 2 महिलाओं की टूटी सांसे, दर्जनभर घायल
बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।