पुलिस वालों को खीर-पुड़ी खिलाकर फरार हुआ मर्डर केस का आरोपी

Published : Dec 26, 2019, 04:07 PM ISTUpdated : Dec 26, 2019, 04:18 PM IST
पुलिस वालों को खीर-पुड़ी खिलाकर फरार हुआ मर्डर केस का आरोपी

सार

बिहार पुलिस से न अपराध थम रहा है और ना हीं अपराधी। हत्या, लूट, बलात्कार के वारदातों के साथ-साथ पुलिस कस्टडी से अपराधी भी फरार हो रहे हैं। हालिया मामला गोपालगंज जिले का है, जहां पेशी के लिए पुलिस के साथ आया हत्या का आरोपी फरार हो गया।  

गोपालगंज: बिहार पुलिस न अपराध थम रहा है और ना हीं अपराधी। हत्या, लूट, बलात्कार के वारदातों के साथ-साथ पुलिस कस्टडी से अपराधी भी फरार हो रहे हैं। हालिया मामला गोपालगंज जिले का है, जहां पेशी के लिए पुलिस के साथ आया हत्या का आरोपी फरार हो गया। फरार आरोपी की पहचान हरेलला राम के रूप में हुई है। उसपर एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या करने का संगीन आरोप है। गुरुवार को उसे सीजेएम कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था, जहां से भूख लगे होने का बहाना बनाकर वो पुलिस के दो चौकीदारों के साथ खाना खाने गया। जबतक चौकीदार खाना खाकर हाथ होते तब-तक आरोपी हथकड़ी खोलकर फरार हो गया। 

आत्मा साह मर्डर केस में हुआ था गिरफ्तार
इस घटना के बाद पुलिस महकमे के हाथ-पांव फूल गए है। मामले में दोनों चौकीदारों ने शिकायत दर्ज कराई है। जिसपर नगर इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार राय ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामला गोपालगंज जिले के कटेया थाने से जुड़ा है। थानाक्षेत्र के नृपत छापर गांव में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। जिसमें आत्मा साह नामक एक व्यक्ति की मौत इलाज के दौरान हो गई थी। मृतक के पुत्र उदय गुप्ता के शिकायत पर मामला दर्ज कर हीरालाल राम को गिरफ्तार किया था। 

जनता सिनेमा मोड़ से पास होटल से भागा आरोपी
कटेया थाने से आरोपी हरेराम लाल को पुलिस गोपालगंज ले कर पेशी के लिए आई थी। जहां उसने भूख लगने और खाना खाने की बात कही। कोर्ट परिसर के आस-पास कहीं होटल खुला नहीं होने पर पुलिस उसे लेकर जनता सिनेमा मोड़ के पास पहुंची। जहां आरोपी के साथ-साथ पुलिस वालों ने भी खीर-पुड़ी खाया। खाने के बाद जब चौकीदार हाथ धो रहे थे तभी आरोपी हथकड़ी खोल कर फरार हो गया। चौकीदारों को जब पता चला कि आरोपी फरार हो गया है तो उनकी हालत खराब हो गई। 

प्रतीकात्मक फोटो
 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Rahul Gandhi on Bihar Flood: बिहार में बाढ़ से हाहाकार, राहुल गांधी और खरगे ने दुख जताया, कार्यकर्ताओं से की मदद की अपील
Bihar में आरक्षण पर NDA में दरार? Chirag Paswan के खिलाफ उठी नई आवाज, उपवर्गीकरण की मांग ने बढ़ाया सियासी पारा