
मुजफ्फरपुर। बिहार (Bihar) के मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) में एक लड़की के साथ 2 साल तक शादी का झांसा देकर यौन शोषण (Sexually Abused) करने का मामला सामने आया है। जब इसकी भनक परिवार को लगी तो उन्होंने गांव में पंचायत बुलाई, जिसमें शादी का दबाव बनाया गया। पहले तो आरोपी किसी तरह के संबंध से मुकर गया। बाद में पंचायत के दबाव में निकाह कर लिया। लेकिन, अब हिंदू रिवाज से शादी करने और अपनाने से इंकार कर रहा है। धीरे-धीरे बात थाने तक पहुंच गई और आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
मामला औराई थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां एक लड़की के साथ शादी का झांसा देकर कई सालों तक यौन शोषण किया गया। जब लड़की बालिग हो गई तो लड़के पर शादी करने का दबाव बनाने लगी और परिजन को भी बता दिया। बात पंचायत तक पहुंच गई। यहां लड़के ने कभी शारीरिक संबंध बनाने से साफ इनकार कर दिया। जबकि लड़की का कहना था कि आरोपी उसे शादी का झांसा देता था और संबंध बनाता था। अब वह बेवफाई कर रहा है। हम दोनों पिछले दो सालों से एक-दूसरे से प्यार करते हैं। कई बार हमारे बीच शारीरिक संबंध बन चुके हैं।
निकाह के बाद शादी का दबाव बनाया तो मना कर दिया
मामले में परिजन लड़की को लेकर औराई थाना पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई। लड़की का कहना था कि बालिग होने पर मैंने उससे शादी के लिए कहा। एक रात आरोपी मुझे अपने साथ ले गया और निकाह भी कर लिया। इसके बाद शादी करने का दबाव बनाया तो साफ मना कर दिया। अब अपना भी नहीं रहा है। प्रशासन से यही गुहार है कि आरोपी ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी है। इसे जेल भेजा जाए।
यौन शोषण का मामला है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।- राजेश कुमार, थानाध्यक्ष, औरई
बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।